UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं।

Purvanchal Expressway Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत#PurvanchalExpressway #SultanpurNews #RoadAccident #UPNews #TennisPlayers pic.twitter.com/MB7TiPi09O

— Bansal News Official October 7, 2026

टक्कर के बाद कार में मची चीखपुकार

हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और राहतबचाव का काम शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कुमारगंज के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

तीन घायलों की पहचान

घायलों में देवरिया के 23 वर्षीय आनंद यादव, 22 वर्षीय राजू और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी 30 वर्षीय जयंतो शर्मा शामिल हैं। तीनों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:

लखनऊ में टेनिस खेलकर लौट रहे थे खिलाड़ी

घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि वे ये सभी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। वे लखनऊ में टेनिस खेलने के बाद देवरिया लौट रहे थे। सफर के दौरान सभी सो रहे थे। उन्हें खुद पता नहीं चला कि हादसा कब और कैसे हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस अज्ञात ट्रक और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: