रात में घर में घुसा तेंदुआ… घरवाले कुत्ता समझकर भगा रहे थे, हमला कर 6 लोगों को किया घायल

Chhattisgarh Leopard Attack: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से तेंदुए के हमले की खबर सामने आई है. यहां तेंदुए ने घर में घुसकर सदस्यों पर हमला कर दिया. तेंदुए के हमले में एक ही परिवार के 6 सदस्य जख्मी हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. तेंदुए के हमले की ये घटना महासमुंद जिले के कोमाखान इलाके के झिटकी गांव में हुई.

जानकारी के अनुसार, तेदुंए ने शनिवार-रविवार क रात करीब डेढ़ बजे हमला किया. घायलों में सूरज यादव (60), उत्तरीबाई (55), जनकराम (40), मनीष (18), सुनिता यादव (34) और तुषार (16) शामिल हैं. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल उत्तरीबाई, सुनिता और तुषार को रायपुर के मेकाहारा रेफर किया गया है. घटना के समय ग्रामीण सरजू यादव की पत्नी उत्तरीबाई यादव बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोलकर बाहर निकलीं थीं.

कुत्ता समझकर भागने की कोशिश की तो तेंदुए ने किया हमला
उसी दौरान तेंदुआ घर के भीतर घुसा. चूंकि घर में अंधेरा था, इसलिए परिवार के सदस्यों को लगा कि कोई कुत्ता घुस आया है. इसके बाद परिजनों ने उसको भगाने की कोशिश की. तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. हमले में सरजू यादव की पत्नी की श्वासनली कट गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सुनीता बाई की एक आंख गंभीर रूप से जख्मी हो गई. लगभग 25 मिनट तक तेंदुए और परिजनों के बीच संघर्ष चला.

10 सदस्यीय टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू
इस बीच सरजू यादव के बेटे जनक यादव ने हिम्मत दिखाई. उसने तेंदुए को एक कमरे में कैद करके दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. तेंदुए के हमले की जानकारी वन विभाग को दी गई. रात में ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. हालांकि, रात होने के कारण तेंदुए का रेस्क्यू नहीं किया जा सका. रविवार सुबह सूचना मिलने पर जंगल सफारी और कानन पेंडारी जू की 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद तेंदुए को पकड़कर ले जाया गया.