Metro Travel Pet Rule: आज के समय में बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेन ट्रेवल करने का सबसे सुविधाजनक साधन हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हर दिन करीब 50 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इतना ही नहीं शहरों में हर दूसरे घर में लोग डॉग, बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को अपने घर में रखते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या वो अपने पेट डॉग , पेट कैट जैसे पालतू जानवरों के साथ मेट्रो में सफर कर सकते हैं या नहीं। आइए जानते हैं नियम…

क्या Pets के साथ कर सकते हैं सफर?

यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए देश की विभिन्न मेट्रो अथॉरिटीज ने सख्त नियम बनाए हैं। दिल्ली मुंबई मेट्रो DMRC समेत देश के मेट्रो नेटवर्क के नियम के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ट्रेन या स्टेशन में पालतू जानवरों को ले जाने में प्रतिबंध लगाया गया है। इस नियम के तहत किसी भी पालतू जानवर जैसे कुत्ता, बिल्ली, पक्षी आदि पर प्रतिबंध है।

आखिर पेट पर क्यों लगाया गया प्रतिबंध?

बड़े शहरों में ज्यादातर लोग मेट्रो ट्रेन से ही सफर करते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें बच्चे, बूढ़े, जवान हर तरह के यात्री शामिल होते हैं, कोई स्कूल तो कोई कॉलेज तो कोई दफ्तर तो कोई अन्य जरुरी कामों के लिए सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते पालतू जानवरों को ले जाने पर रोक लगाया गया है, क्योंकि कई जानवर कई बार अनजान लोगों को देखकर आक्रमक हो जाते हैं, ऐसे में यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं ट्रेन में गंदगी न हो और किसी तरह की किसी को जानवरों की वजह से एलर्जी न हो इसलिए ये नियम लागू किए गए।

Pets ले जाने पर क्या होगा?

अगर कोई व्यक्ति इस नियम को तोड़ते हुए सफर में पालतू जानवर को साथ लेकर चलते हैं। तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में मेट्रो सुरक्षाकर्मी उस यात्री को ट्रेन के बाहर कर सकते हैं। पालतू जानवर लाने वाले यात्री पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Metro में किन चीजों को ले जाने पर है रोक

मेट्रो में यात्रा के दौरान कई वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें चाकू, कैंची, ब्लेड और अन्य नुकीले हथियार, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, गैस सिलेंडर, पटाखे और कोई भी ज्वलनशील पदार्थ, केमिकल या अन्य खतरनाक जैसी सामग्री को साथ ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।