Open Demat Account: डीमैट अकाउंट एक इलेक्ट्रॉनिक खाता है, शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको पहले डीमैट अकाउंट  खोलना पड़ता है, क्योकि डिमैट अकाउंट की मदद से शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड जैसी सिक्योरिटीज को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जाता है।

Demat खाता क्या है?

Demat का पूरा नाम ‘डीमैटरियलाइज्ड अकाउंट’ है, जिसका अर्थ है कागजी प्रमाणपत्रों का डिजिटल रूप होता है। बिना इस अकाउंट के शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं कर सकते है, क्योंकि आपके शेयर खरीदने और बेचने पर यहीं से क्रेडिट और डेबिट होते हैं।

Demat Account ऐसे करता है काम?

डीमैट अकाउंट एक डिजिटल लॉकर की तरह काम करता है, जो आपके शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड जैसे निवेशों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रखता है।
 
1. जब भी आप शेयर बाजार से कोई शेयर खरीदते हैं, तो वह आपके डीमैट अकाउंट में जमा ‘क्रेडिट’  हो जाता है। वहीं जब आप शेयर बेचते हैं, तो  आपके अकाउंट से ‘डेबिट’ होकर निकल जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित और डिजिटल होती है।

आवश्यक दस्तावेज

1. पैन कार्ड  पहचान और टैक्स वेरीफिकेशन के लिए अनिवार्य।
2. आधार कार्ड  या वोटर आईडी  पहचान और पते के प्रमाण के रूप में।
3. मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी ।
4. बैंक विवरण  कैंसल चेक, पासबुक कॉपी या बैंक स्टेटमेंट।
5. पासपोर्ट साइज फोटो  डिजिटल या भौतिक तस्वीर।

ऑनलाइन डीमैट अकाउंट खोलने का आसान तरीका

घर बैठे ऑनलाइन डीमैट अकाउंट खोलने के लिए किसी भी रजिस्टर्ड डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट यास्टॉक ब्रोकर की ऐप या   वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

पूरी प्रक्रिया

1. किसी सेबी पंजीकृत ब्रोकर की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाएं

2. अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें, फिर ओटीपी से सत्यापन करें।

 3. अपना पैन कार्ड नंबर, जन्म तिथि और अन्य जरुरी जानकारी भरें।

4. इसके लिए बस मोबाइल नंबर से आधार लिंक होना चाहिए, जिससे ओटीपी के जरिए ईकेवाईसी प्रक्रिया तुरंत पूरी हो सके।

5. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फंड ट्रांसफर के लिए अपना बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड दर्ज करें।

6. अपनी एक लाइव तस्वीर लें और सफेद कागज पर हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करें।

7. खाता सत्यापित होने के बाद 24 से 48 घंटों के भीतर आपका डीमैट अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा और आपके लॉगिन विवरण ईमेल पर भेज दिए जाएंगे।