महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास मौजूदा लाइनअप में कई SUVs हैं, लेकिन कंपनी अपने प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से आगे रहने के लिए कई नए मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी में है. अब पता चला है कि अगस्त में महिंद्रा की नई 2026 स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा अगस्त में नई BE.07 के लॉन्च के साथ इस गाड़ी की पहली झलक भी देखने को मिल सकती है, इस गाड़ी की सेल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में ग्राहकों के लिए शुरू हो सकती है.

2026 Mahindra Scorpio N Facelift: क्याक्या होंगे बदलाव?
Gaadiwaadi के मुताबिक, कुछ समय पहले की इस गाड़ी को दिल्लीमुंबई एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. स्पाई तस्वीरों में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिखाई दिए, जबकि गाड़ी का साइड लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही है. पिछले हिस्से में भी कुछ छोटेमोटे बदलाव होंगे, जैसे कि नए डिजाइन का बंपर और बदली हुई LED लाइट्स. यह एक मिडलाइफ फेसलिफ्ट है, इसलिए बहुत बड़े बदलाव नहीं होंगे.
गाड़ी के अगले हिस्से में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं, जैसे कि नए हेडलैंप सेटअप, नए बंपर डिजाइन और ग्रिल में हल्के बदलाव. केबिन में कई नए फीचर्स मिल सकते हैं, जैसे कि बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, TFT डिस्प्ले वाला पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स और नया स्टीयरिंग व्हील. Scorpio N फेसलिफ्ट में लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलेगी. मैकेनिकल तौर पर भी, इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी होंगे. टॉप वेरिएंट में 4×4 ड्राइव सिस्टम भी होगा.
Mahindra BE.07: क्याक्या मिलेगा?
जहां तक BE.07 की बात है, यह BE 6, XEV 9E और XEV 9S के बाद कंपनी की चौथी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी. इस गाड़ी के स्पाई शॉट्स हाल ही में सामने आए थे जिससे पता चला था कि इसमें स्लोपिंग रूफलाइन, Pillarless डोर होंगे, इसके अलावा केबिन में कई एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे. ये ऑलइलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV और Vinfast VF7 जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी. BE.07 को 59 kWh और 79 kWh बैटरी ऑप्शन्स में उतारा जा सकता है और सिंगल चार्ज पर ये गाड़ी 600 किलोमीटर तक की दूरी को तय कर सकती है.



