इस समय शुक्र वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। शनिवार, 3 अक्तूबर 2026 को शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला में वक्री हो चुके हैं। धन, वैभव, सुखसुविधा, प्रेम और सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र की वक्री अवस्था करीब 42 दिनों तक रहेगी, फिर 14 नवंबर 2026 को मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे।

जब शुक्र के वक्री होते हैं, तो उस समय आर्थिक फैसलों और करियर से संबंधित मामलों में आपको ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत है। शुक्र के वक्री होने पर इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा लेकिन हर कुछ राशि वालों को करियरकारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत हैं।

कन्या राशि पर प्रभाव

शुक्र की वक्री चाल कन्या राशि वालों के लिए शुभ और आर्थिक मामलों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ और नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सरहाना होगी। कारोबार में आपको पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। आय के नएनए मार्ग खुलेंगे और आपको सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि पर शुक्र के वक्री होने का प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों पर भी वक्री शुक्र करियर और धन के मामलों में नए तरह के अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही नई भूमिका मिलने की अच्छी संभावना है। व्यापार से संबंधित लोगों को नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। आने वाले समय में आपको बढ़िया रिजल्ट देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, आय में इजाफा जरुर होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र वक्री चाल अच्छा और शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। कारोबार में आय के नएनए स्त्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन मिलने के चांस हैं। आपको निवेश से संबंधित मामलों में कोई जल्दबाजी नहीं करनी है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को करियरबिजनेस में शानदार अवसर प्रदान होंगे। नौकरी में अधिकारियों संग अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। नएनए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार नजर आएगा और आप सुखसुविधाओं में अच्छा खासा धन खर्च करने में कामयाब रहेगा। बिजनेस में आपके पुराने संपर्कों की मदद से लाभ प्राप्त होगा।