Shivraj Singh Chouhan Statement: बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों के विरोध में दिल्ली की सड़कों से मर्दों को लेकर चर्चा में आए नारों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक भावुक बयान सामने आया है।

एक आयोजन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारों का जिक्र करते हुए कहा कि ये क्या हो रहा है? क्यों ये नौबत आई कि मेरी बेटियों को ​ये बोलना पड़ रहा है कि एक कचौड़ी, दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा।

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने महिला सम्मान और सुरक्षा पर बात की। उन्होंने “एक कचौरी दो समोसा” नारे का जिक्र किया।

भोपाल के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के सम्मान और महिला सुरक्षा पर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल “एक कचौरी दो समोसा…”… pic.twitter.com/R3pbkuWErD

— Bansal News Official October 3, 2026

समाज किस दिशा में जा रहा है? शिवराज

उन्होंने समाज के पुरुष वर्ग से सवाल करते हुए कहा कि सोचो, समाज किस दिशा में जा रहा है? क्या हो गया है हमको? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। क्या हमारी बेटियांबहनें हम से अविश्वास करेंगी? कैसे समाज चलेगा, कैसे देश चलेगा।

मांबहनों का मानसम्मान करना होगा शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि संकल्प लेना होगा हमें। हम अपनी बहनों, बेटियों और माताओं की इज्जत करे। हर नारी हमारी लिए मां जैसी है, हर बेटी देवी जैसी है। इनका मानसम्मान करना होगा, इज्जत करना होगी। समाज को जागना होगा।