BJP Rajya Sabha Candidates List: में राज्यसभा की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। उम्मीदवारों के चयन के लिए यूपी बीजेपी के राज्य कोर ग्रुप की ओर से भेजे गए पैनल पर केंद्रीय नेतृत्व की अंतिम मुहर लगनी बाकी है। ऐसे में संभावित नामों को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी का फोकस सिर्फ चुनावी जीत पर नहीं, बल्कि उम्मीदवारों के चयन के जरिए सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर भी है। पार्टी OBC, दलित और सवर्ण वर्ग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।
क्षेत्रीय संतुलन पर भी नजर
उम्मीदवारों के चयन में उत्तर प्रदेश के अलगअलग क्षेत्रों को भी प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसमें पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी और मध्य यूपी यानी अवध क्षेत्र के चेहरों को ध्यान में रखा जा रहा है। बीजेपी की कोशिश है कि राज्यसभा की सीटों के लिए ऐसे नाम सामने आएं, जिनसे पार्टी के सामाजिक आधार को और मजबूत किया जा सके। इसी वजह से संभावित उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के भीतर कई स्तरों पर मंथन हुआ है।
ये भी पढ़ें:
केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार
यूपी बीजेपी के राज्य कोर ग्रुप की ओर से संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा चुका है। अब अंतिम सूची पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर का इंतजार है। बताया जा रहा है कि मंजूरी मिलने के बाद बीजेपी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, अंतिम सूची जारी होने तक संभावित नामों को लेकर पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। राज्यसभा की 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। ऐसे में बीजेपी के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें:



