ऑफिस में हम हर दिन तकरीबन 8 से 9 घंटे बिताते हैं. इसी के चलते वर्क प्लेस पर हमारे कई दोस्त भी बनते हैं, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में हर छोटी चीज का ध्यान देना होता है. कई बार बातें ओवर शेयर करना नुकसानदायक हो सकता है. आपकी भी आदत है कि जब बोलते हैं तो फिर ध्यान नहीं रहता है कि आप क्याक्या शेयर करते जा रहे हैं. ऐसे में आपको ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. वर्क प्लेस पर कुछ बातें खासकर शेयर करने से बचना चाहिए.

Office Etiquette: ऑफिस में आप भी तो नहीं कर देते ओवर शेयर, किसी को न बताएं ये बातें​

प्रोफेशनल लाइफ में लोगों के साथ आपके बढ़िया रिलेशन हो ये आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी होता है. हालांकि ये भी आवश्यक है कि आप ऑफिस में खुद को थोड़ा प्राइवेट रखें. कई बार हम कुछ ऐसी बातें बता देते हैं जो हमारे पीछे मजाक की वजह बन सकती हैं या फिर आपके करियर के लिए चुनौती साबित हो सकती हैं. चलिए जान लेते हैं कि कौन सी बातें हर कलीग के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए.

पर्सनल दिक्कतें न करें शेयर

प्रोफेशनल लाइफ में सबसे पहली चीज इस बात का ध्यान दें कि हर किसी के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की दिक्कतें शेयर न करें. खासकर फैमिली के झगड़े, अपने कर्ज, फाइनेंशियल कंडीशन, हेल्थ से जुड़ी गंभीर बातें, अपने रिश्ते या लव रिलेशनशिप. इन बातों को शेयर करने से आपकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है.

अपने गोल्स को रखें सीक्रेट

ऑफिस में हमेशा अपने करियर प्लान और गोल्स को सीक्रेट ही रखना चाहिए, जैसे आप कब जॉब चेंज करने का मन बना रहे हैं, कहीं इंटरव्यू दिया है या फिर यहां के बाद आपका कहीं पर सिलेक्शन होने जा रहा है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. कई बार लोग इसका फायदा उठाकर आपको पीछे धकेल सकते हैं.

काम के शॉर्टकट बताने से बचें

ऑफिस में कुछ काम स्मार्ट तरीके से किए जाएं तो सफलता मिलने के चांस ज्यादा होते हैं. कुछ लोग ये गलती करते हैं कि वो अपने काम के शॉर्टकट कलीग्स के साथ शेयर कर देते हैं. ऐसे में चांस है कि कोई आपकी चुगली बॉस से कर दे और हो सकता है इससे आपकी छवि खराब हो जाए. जरूरी है अपने काम से जुड़ी जरूरी बातों को खुद तक ही रखें.

घर की सटीक लोकेशन न बताएं

ऑफिस में ज्यादातर लोगों को पता होता है कि हम किस एरिया में रहते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि बिल्कुल सही लोकेशन शेयर की जाए. दरअसल कई बार आपको ऑफिस से छुट्टी लेने, वर्क फ्रॉम होम लेने जैसी जरूरतें पढ़ती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में आप बॉस को सही बात की बजाय किसी तरह का बहाना बता सकते हैं, लेकिन अगर किसी को आपके घर की सटीक लोकेशन पता हो तो इससे आपको परेशानी हो सकती है.

अपनी सैलरी का अमाउंट न शेयर करें

प्रोफेशनल लाइफ में सैलरी, इंसेंटिव जैसी चीजें बहुत ज्यादा मैटर करती हैं. इनके बार में कभी भी बिल्कुल सही अमाउंट कलीग्स के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. इससे HR पॉलिसी का उल्लंघन तो होता ही है. इसके अलावा कई बार लोग इसका फायदा भी उठा सकते हैं और आपको उनसे पीछे खींचने की कोशिश कर सकते हैं.