TRAI New Recharge Rules 2026: TRAI ने 1 अक्टूबर 2026 को टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नया आदेश जारी किया है, इस निर्देश के मुताबिक अब मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को अपनी वेबासाइट और ऐप पर सस्ते रिचार्ज प्लान सामने स्पष्ट रुप से दिखाने होंगे।

TRAI New Recharge Rules 2026:  TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, अब सबसे पहले दिखेंगे सस्ते रिचार्ज​

इतना ही नहीं दूरसंचार कंपनियों को रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के सामने एक ऐसा विकल्प रखने का आदेश दिया है, जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज कर सके। आइए जानते है कि TRAI ने क्या क्या निर्देश दिए हैं।

 

TRAI टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए निर्देश 

TRAI ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स Airtel, BSNL, Jio और VodafoneIdea को निर्देश दिए हैं कि, वो अपनी वेबासाइट और ऐप पर मेंडेट रिचार्ज प्लान को स्पष्ट रूप से दिखाएं।

ग्राहकों की शिकायत मिलने के बाद ट्राई ने कंपनियों को ‘TRAIMandated Packs’ नाम से एक अलग सेक्शन बनाने का आदेश दिया है।

सस्ते रिचार्ज सामने दिखाने के दिए निर्देश

पहले टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स महंगे प्लान पहले रखते थे। लेकिन ग्राहको की शिकायत के बाद ट्राई ने जरूरी रिचार्ज प्लान और स्पेशल टैरिफ वाउचर को कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर पहले और स्पष्ट दिखाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि, ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 30 दिन या इससे कम वैलिडिटी के स्पेशल टैरिफ वाउचर लॉन्च करने के आदेश दिए हैं, जिसमें कम कीमत पर बिना डाटा वाला रिचार्ज प्लान ऐड करने को कहा गया है, उसमें सिर्फ एसएमएस और वॉयस कॉल की सुविधा होगी।

1 महिने के अंदर लागू होंगे दिए गए निर्देश

ट्राई ने अपने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को दिए गए निर्देशों को 1 महीने के अंदर लागू करने के निर्देश दिये हैं। इसका मतलब है ये बदलाव 1 नवंबर से कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर नजर आएगे। इससे ग्राहक को सस्ते रिचार्ज प्लान शुरुआत में ही नजर आ जाएंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।