: ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को नया अध्यक्ष बनाया है। वे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह लेंगे। कांग्रेस के आदेश के मुताबिक ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Punjab Congress Adhyaksh Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की लेंगे जगह​

आदेश

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया था इस्तीफा

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद नए अध्यक्ष के नाम को लेकर और विजय इंदर सिंगला समेत कई नाम चर्चा में थे। आखिरकार कांग्रेस ने को पंजाब की कमान सौंप दी।

2012 में राजनीति में आए थे परगट सिंह

परगट सिंह ने 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने जालंधर कैंट सीट से शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर चुनाव जीता। 2016 में SAD से अलग होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए और 2017 में इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। 2022 में भी उन्होंने जालंधर कैंट से जीत हासिल की।

चन्नी सरकार में मंत्री रहे परगट सिंह

सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में परगट सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उनके पास शिक्षा, खेल और युवा मामलों समेत कई विभागों की जिम्मेदारी रही।

ये खबर भी पढ़ें: 

हॉकी के मैदान पर भी बनाई पहचान

राजनीति में आने से पहले परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। वे ओलंपिक में भारत के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। अब कांग्रेस ने उन्हें पंजाब प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।