: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने में फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा कि अगर CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को देशभर से CJP कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर जंतरमंतर पर प्रदर्शन करेंगे।

If Gyanesh Kumar doesn’t resign, cockroaches from across India will march to Delhi & protest at Jantar Mantar on October 10.
If Delhi Police tries to stop us, wherever they stop us will become our Jantar Mantar..
Ours will be a peaceful andolan. We will walk on the path shown…
— Abhijeet Dipke October 2, 2026
जहां रोकेंगे, वहीं होगा प्रदर्शन
ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतरमंतर जाने से रोका, तो जिस जगह उन्हें रोका जाएगा, वहीं ‘जंतरमंतर’ होगा, यानी उसी जगह प्रदर्शन किया जाएगा।
शांतिपूर्ण आंदोलन का दावा
CJP का आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। अभिजीत दिपके कहा कि संगठन महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेगा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।
लोकतंत्र से जुड़ी लड़ाई
अभिजीत दिपके ने इस आंदोलन को लोकतंत्र और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव से जुड़ा बताया है। उन्होंने ऐसे नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।
मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट को मिला भरपूर समर्थन
Thank you, Mumbai Police, for your cooperation today. Salute to all the police personnel who were on duty! Jai Hind🇮🇳
Delhi Police, seekh lo kuch Mumbai Police se. 🙂 https://t.co/UglduFbfHm
— Abhijeet Dipke October 2, 2026
‘Go Gyanu Go’ के नारों से गूंजा Shivaji Park, CJP Protest में Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग
मुंबई के Shivaji Park में CJP के ‘Jail Bharo Andolan’ के दौरान ‘Go Gyanu Go’ के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटे थे।… pic.twitter.com/Lccmh2nREL
— Bansal News Official October 2, 2026
मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को हुए CJP के प्रोटेस्ट को बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिला। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी, एक्टर नसीरुद्दीन शाह और एक्ट्रेस शबाना आजमी भी प्रदर्शन में पहुंचे। एक्ट्रेस शबाना आजमी दूसरी बार कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुईं। जुलाई में वे दिल्ली के जंतरमंतर पर भी पहुंची थीं।
ये खबर भी पढ़ें:
वोट ही आपसे छीन लिया जाए, तब आप क्या करेंगे ?
Shabana Azmi ने Join किया CJP Protest, बोलीं ‘वोट देने का अधिकार छीना तो संवैधानिक तरीके से मांगेंगे हक’
मुंबई के Shivaji Park में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के ‘Jail Bharo Andolan’ में अभिनेत्री Shabana Azmi भी शामिल हुईं। शबाना आजमी ने प्रदर्शन में… pic.twitter.com/7EPOvUAiu9
— Bansal News Official October 2, 2026
एक्ट्रेस शबाना आजमी ने SIR के दौरान हुए बदलावों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि देखिए, ये अक्सर कहा जाता है कि अपना वोट जरूर दीजिए क्योंकि ये आपका अधिकार है और ये आपकी आवाज है। लेकिन जब आपका वोट ही आपसे छीन लिया जाए, जब अचानक आपका नाम वोटर लिस्ट से गायब हो जाए, तब आप क्या करेंगे ? जब आपके सबसे बड़े लोकतांत्रिक अधिकार को आपसे छीना जा रहा है, तो लोगों का ये हक बनता है कि वो प्रोटेस्ट करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका संविधान उन्हें ये करने का हक देता है।



