जितिया व्रत छठ की तरह नहायखाय के दिन से शुरू होता है, जिसमें माएं मडुआ की रोटी, नोनी और लौकी की सब्जी ग्रहण करने के बाद व्रत शुरू करती हैं. ये व्रत निर्जला होता है. मुख्य दिन तकरीबन 24 घंटे उपवास रखा जाता है. इस साल 3 अक्टूबर को जितिया पर्व मनाया जा रहा है. माएं भगवान जीमूतवाहन का पूजन करती हैं और अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुखीअच्छे जीवन की कामना करती हैं. ये व्रत मां और संतान के बीच के बेहद प्यारे और मजबूत रिश्ते को दिखाता है. तो चलिए देख लेते हैं इस पर्व की हिंदी में कुछ विशेज.

जितिया पर्व माओं के लिए बेहद खास दिन होता है. इसके लिए वो बहुत पहले से तैयारियां करती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। संतान अपनी मां का कर्ज सात जन्म में भी नहीं चुका सकती हैं, लेकिन कुछ ऐसे स्पेशल मौके होते हैं जब मां के लिए अपने मन के प्यार को शब्दों में पिरोया जा सकता है. जितिया पर्व बच्चों को भी अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने के लिए खास दिन होता है.
मां की ममता और भगवान जीमूतवाहन के आशीर्वाद से हर संतान का जीवन खुशियों से भर जाए. जीवित्पुत्रिका व्रत मंगलमय हो!
भगवान जीमूतवाहन से यही है कामना, आपकी संतान की हर संकट से हो रक्षा , हो दीर्घायु…यही करें मां प्रार्थना , जितिया व्रत की हार्दिक बधाई!
प्रभु जीमूतवाहन आपकी संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद दें. हर मां की झोली खुशियों से भरे!
आपके घरआंगन में आए सुखशांति, संतान की लंबी उम्र हो. खुशियों का घर में वास हो…जितिया के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं!
हर मां की प्रार्थना पूरी हो और उसकी संतान हमेशा स्वस्थ एवं खुशहाल रहे. जीवन में हमेशा तरक्की मिले. जितिया पर्व की शुभकामनाएं!
हर मां की श्रद्धातपस्या और व्रत सफल हो, संतान का जीवन सुखमय और मंगलमय हो…जीवित्पुत्रिका व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले, भगवान जीमूतवाहन की कृपा सदैव बनी रहे…जितिया व्रत की ढेरों शुभकामनाएं!
मां और संतान के रिश्ता हमेशा प्रेम बना रहे, जीवन आपका खुशियों और आशीर्वाद से भरा रहे, जितिया के पावन अवसर पर मंगलकामनाएं!
आपकी संतान सदा खुश और स्वस्थ रहे, तरक्की करे जीवन में हर खुशी हासिल रहे, जीवित्पुत्रिका व्रत की शुभकामनाएं!
मां की हर मनोकामना पूरी हो, बच्चों के जीवन में हमेशा खुशियों की रोशनी हो…पावन जितिया पर्व की शुभकामनाएं!



