अक्टूबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए काफी अच्छा और लाभदायक रहने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। अक्टूबर में सूर्य के अलावा अन्य महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव आएगा। इस दौरान त्रिग्रही योग का निर्माण होगा और गुरु भी अपना राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

वहीं चंद्रमा भी समयसमय पर परिवर्तन करते हुए कई शुभ योगों का निर्माण करेंगे। ग्रहों की इन बदलती स्थितियों का कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बन रहे हैं। ऐसे में हम आपको अक्टूबर महीने में इन लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मेष राशि
अक्तूबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए सफलता लेकर आया है। नौकरी और करियर को लेकर किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी और धन लाभ का भी संकेत मिल रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नए और बेहतर मौके मिलेंगे। यह समय स्टूडेंट्स के लिए बेहद खास रहेगा और मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कन्या राशि
अक्तूबर महीने में कन्या राशि के जातकों के भौतिक सुखसुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर में आपका प्रभाव बढ़ेगा औऱ परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। एक से ज्यादा स्त्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे और करियर को नई दिशा मिल सकती है।
तुला राशि
इस राशि के लिए अक्टूबर का महीना करियर और व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के अलावा कोई बड़ी और लाभदायक डील मिल सकती है। करियर को लेकर किसी अनुभवी की सलाह काम आ सकती है। लेनदेन के मामले में भी कोई बड़ा अवसर हाथ आ सकता है।
मीन राशि
अक्टूबर का महीना मीन राशि के लोगों के लिए करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से काफी बेहतर रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। समाज में आपकी छवि का प्रभाव बढ़ेगा।



