Operation Amanat Indian Railways: आजकल ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। लेकिन कई बार हम जल्दीबाजी के चक्कर में अपना सामान ट्रेन में ही भूल जाते हैं। फिर जब उन्हें अहसास होता है कि वो अपना बैग या सामान ट्रेन में भूल आएं हैं तो घबरा जाते हैं। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है, क्योकि भारतीय रेलवे ) अपने यात्रियों के लिए सामान खोजने के लिए एक व्यवस्था शुरु की। रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF ने सामान खोजने के लिए  ‘ऑपरेशन अमानत’  की पहल की है। इसके तहत सामान खोजना आसान हो गया है।

‘ऑपरेशन अमानत’ कैसे करता है काम?

‘ऑपरेशन अमानत’  भारतीय रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल के जारिए चलाई गई एक डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से यात्रियों को ट्रेन या स्टेशन पर छूटा या खोया हुआ सामान वापस दिलाया जाता है।

बता दें कि, RPF कर्मी ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर मिले लावारिस समान की फोटो और उसका विवरण की समान कहां मिला। ये सब रेलवे के वेब पोर्टल पर ‘ऑपरेशन अमानत’ या ‘मिशन अमानत’ सेक्शन में अपलोड करते हैं।

सामान ट्रेन में भूल जाने पर क्या करें?

अगर आप अपना समान ट्रेन में भूल गए हैं, तो जैसे ही आपको इस बात का अहसास हो तो बिना देरी किए रेलवे की हेल्पलाइन नंबर ‘139’ पर कॉल करें। रेलवे ने यह नंबर यात्रियों की सहायता और शिकायत के लिए बनाया है, जो की 24 घंटे तक एक्टि रहता है।

इसके अलावा आप रेलमदद एप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना PNR नंबर डालकर उसमें खोये  सामान का विवरण दर्ज करके अपनी ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इतना ही नही रेलमदद एफ के जरिए यात्री ट्रेन या स्टेशन पर साफसफाई, पानी की कमी, एसी खराब होने या खोए हुए सामान की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

स्टेशन मास्टर या RPF थाने में जाएं

सामान खोने पर तुरंत नजदीकी स्टेशन जाएं या RPF थाने में जाकर अपने छूटे सामान का विवरण और टिकट की जानकारी दें। इससे स्टेशन मास्टर अगले स्टेशन के स्टाफ को जानकारी दे देगा और आपका सामान सुरक्षित आप तक पहुंच जाएगा।

हालांकि, अगर आपने टिकट नहीं ली तो आपका सामान मिलना मुश्किल है।

ऑनलाइन चेक करें सामान

आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Operation Amanat’ सेक्शन में जाएं। यहां लावारिस सामान की तस्वीर और विवरण अपलोड रहता है। तो आप वहां अपना सामान चेक कर सकते है।

यह भी पढ़े: