Dehradun Traffic Plan : अगर आप 2 से 4 अक्टूबर 2026 के लंबे वीकेंड में देहरादून , मसूरी , ऋषिकेश या चकराता घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और सड़कों पर वाहनों का दबाव देखते हुए देहरादून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान का दबाव बढ़ने पर पुलिस जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेजेगी। हालांकि, , ब्रिगेड और समेत जरूरी सेवाओं के वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी।

दिल्लीUP से मसूरी जाने वालों के लिए दो रूट

दिल्ली , उत्तर प्रदेश और  से मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए सामान्य स्थिति में डाटकाली एक्सप्रेसवे, आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, कमला पैलेस, बल्लीवाला फ्लाईओवर, बल्लूपुर, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, जोहड़ी तिराहा और कुठालगेट होते हुए मसूरी का रूट रहेगा। अगर इस रास्ते पर ट्रैफिक ज्यादा बढ़ता है तो वाहनों को शिमला बाईपास से सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर, कैंट चौक, सर्किट हाउस तिराहा, बीजापुर गांव और किमाड़ीहाथीपांव होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

चकराता जाने वालों के लिए रूट

चकराता जाने वाले वाहन डाटकाली , जीएमएस रोड, सेंट ज्यूड चौक, नया गांव सिंघनीवाला, न्यू देहरादूनपोंटा फ्लाईओवर, लांघा रोड होते हुए चकराता जा सकेंगे।

मसूरी से लौटते समय इन रास्तों का करें इस्तेमाल

हिमाचल/सहारनपुर की ओर जाने वाले: कुठालगेट, पुराना राजपुर रोड, साईं मंदिर डायवर्जन, जोहड़ी गांव कट, सीएसडी तिराहा, कैंट तिराहा और बल्लूपुर होते हुए आगे जा सकेंगे।

दिल्ली/आशारोड़ी की ओर जाने वाले: कुठालगेट, पुराना राजपुर रोड, साईं मंदिर, दिलाराम, ईसी रोड, फव्वारा चौक, रिस्पना पुल, आईएसबीटी और आशारोड़ी का रूट रहेगा।

ऋषिकेश की ओर जाने वाले: कुठालगेट, ओल्ड राजपुर रोड, साईं मंदिर, किरशाली चौक, मालदेवता, थानो रोड, भानियावाला और ऋषिकेश का रास्ता इस्तेमाल कर सकेंगे।

ऋषिकेश से मसूरी जाने वालों के लिए भी डायवर्जन

ऋषिकेश और हरिद्वार की तरफ से मसूरी जाने वाले वाहन थानो रोड/जोगीवाला, लाडपुर तिराहा, सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, किरशाली चौक, साईं मंदिर तिराहा और कुठालगेट होते हुए मसूरी पहुंचेंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा हुआ तो भारी वाहनों और अधिक ट्रैफिक को नेपाली फार्म, भानियावाला या हरबर्टपुरविकासनगरआरा मशीनयमुना पुल होते हुए कैंपटी फॉल की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है।

मसूरी में पार्किंग फुल हुई तो बदल जाएगा प्लान

मसूरी में जाम से बचने के लिए पुलिस ने तीन स्तर का प्लान तैयार किया है।

पहला चरण: किंग क्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की तरफ वाहनों की आवाजाही सामान्य रहेगी।

दूसरा चरण: अगर करीब 90 फीसदी पार्किंग भर जाती है तो पर्यटकों के वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में रोककर आगे जाने के लिए लोकल टैक्सी का इस्तेमाल कराया जाएगा।

तीसरा चरण: किंग क्रेग पार्किंग भी भरने पर वाहनों को गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड के जीरो पॉइंट की तरफ भेजा जाएगा। यहां निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कराए जाएंगे।

ऋषिकेश में भी बदलेगा ट्रैफिक रूट

हरिद्वार या देहरादून से ऋषिकेशशिवपुरी जाने वाले वाहनों के लिए सप्तऋषि, रायवाला, नेपाली फार्म, श्यामपुर, नटराज चौक, ढालवाला, भद्रकाली बायपास, तपोवन तिराहा और ब्रह्मपुरी/शिवपुरी का रूट रहेगा। वापसी में शिवपुरी या नीलकंठ से ब्रह्मपुरी तिराहा, गरुड़चट्टी, बायपास रोड, पशुलोक बैराज, चीला होते हुए हरिद्वार जाने का रास्ता रहेगा। चंद्रभागा पुल से जयराम आश्रम तिराहा तक ऑटो और विक्रम के लिए जीरो जोन रहेगा।

ये भी पढ़ें:

देहरादून के मॉल और पर्यटन स्थलों पर भी ट्रैफिक प्लान

शहर के प्रमुख मॉल और पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। पैसिफिक मॉल के पास दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले वाहनों को कैनाल रोडग्रेट वैल्यू तिराहा की ओर भेजा जाएगा। सेंट्रियो मॉल के आसपास ज्यादा ट्रैफिक होने पर एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले वाहनों को बिंदाल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, सहस्रधारा और गुच्चूपानी में भी भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कराया जाएगा। सहस्रधारा में वाहनों को मालदेवता रोड और गुच्चूपानी में सप्लाई चौक की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की अपील

वीकेंड पर देहरादूनमसूरी, ऋषिकेश और चकराता जाने वाले पर्यटक यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें और जहां संभव हो, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें: