: जापान के काकामिगहारा में खेले गए पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 43 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। अब भारत की नजर गोल्ड मेडल के साथ एशियन गेम्स में खिताब बचाने पर है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर
भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुरुआत से ही बेहद रोमांचक रहा। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। उन्होंने 5वें और 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को शुरुआती बढ़त ने 23वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत की बढ़त 30 कर दी। पाकिस्तान ने इसके बाद वापसी की कोशिश की और लगातार तीन गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
आखिरी मिनट में Abhishek ने दिलाई जीत
पाकिस्तान की ओर से अबू महमूद ने 30वें मिनट, हन्नान शाहिद ने 45वें मिनट और वहीद राणा ने 49वें मिनट में गोल किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान की वापसी के बाद मुकाबला 33 की बराबरी पर पहुंच गया था।
मुकाबले के आखिरी मिनट में अभिषेक ने फील्ड प्ले से गोल दागकर भारत को 43 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद पाकिस्तान के पास वापसी का मौका नहीं बचा और भारत ने सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया।
फाइनल में किससे होगा भारत का मुकाबला?
भारत की टीम अब में मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को सीधे के लिए क्वालिफिकेशन हासिल होगा।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब तक एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने पूल चरण में अपने सभी पांच मुकाबले जीते और पूलA में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
भारत ने पूल चरण में भी दिखाया दम
भारत ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 131 की बड़ी जीत के साथ की थी। इसके बाद श्रीलंका को 161 से हराया। दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत ने 82 से जीत दर्ज की, जबकि जापान को 20 से मात दी। पूल चरण के आखिरी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 100 से हराया। अब पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम खिताब बचाने से सिर्फ एक जीत दूर है।



