LPG Gas Cylinder Price Hike: नए महीने की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। अक्टूबर के पहले दिन आम जनता को बड़ा झटका देते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 62 से 71 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है।
जिसके बाद आज से गैस सिलेंडर खरीदने के लिए आपको जेब ढीली करनी होगी। इसी के साथ आज 1 अक्टूबर से गैस सिलेंडर केवाईसी भी जरूरी हो गई है। यदि आपने ऐसा नहीं किया है तो आपको इस पर मिलने वाली सब्सिडी आज से बंद हो जाएगी।

क्या होगा असर

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। हालांकि इसकी कीमतें कम होने पर रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाती है। बीते माह इसकी कीमत कम हुई थी इसके बावजदू खाद् पदार्थों की कीमतें सस्ती नहीं हुई थीं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

आपको बता दें आज 1 अक्टूबर से कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। ताजा अपडेट के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 62.50 से 71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतेें जारी होने के बाद दिल्ली में अब ये 2810 रुपए में मिलेगा।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम

शहर

नई कीमत

पुरानी कीमत

कीमत में बढ़ोतरी

दिल्ली

2,810.00

2,747.50

62.50

कोलकाता

2,954.00

2,884.00

70.00

मुंबई

2,764.50

2,701.00

63.50

चेन्नई

2,983.00

2,916.50

66.50

घरेलू गैस सिलेंडर वालों को बड़ी राहत

आपको बता दें तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹70 रुपए तक महंगा कर दिया है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का कोई इजाफा नहीं किया गया है।

eKYC नहीं तो LPG सब्सिडी नहीं

आज से गैस सिलेंड पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर भी नया नियम लागू हो गया है। यदि आपने गैस एजेंसी में जाकर ई केवायसी eKYC नहीं कराई है तो आपको आज से LPG सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी।