सरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा के सीतापुर में तीन युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिग से मारपीट करते हुए उसके कपड़े उतरवा दिए और अश्लील हरकत की। आरोपियों ने नाबालिग को नपुंसक बनाने की धमकी दी। नाबालिग का वीडियो भी बना लिया और शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी।

मामले की जानकारी परिजनों को मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग के पिता ने सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 23 सितंबर की शाम करीब 6 बजे समर रेहान ने फोन कर नाबालिग को कॉलेज के पास बुला। रेहान ने उसे वीडियो दिखाने का झांसा दिया था। नाबालिग वहां पहुंचा तो वहां रेहान अपने दो दोस्तों के साथ मौजूद था।

पहले मारपीट की फिर कपड़े उतरवाए, अश्लील हरकत करते बनाया वीडियो

शिकायत के अनुसार रेहान एवं उसके दो दोस्तों ने नाबालिग से मारपीट करते हुए उसके कपड़े उतरवाए और उसके साथ अश्लील हरकत की। युवकों ने नाबालिग का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे नपुंसक बनाने की धमकी दी। आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

आरोपियों ने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। देर शाम नाबालिग घर लौटा, लेकिन डर के कारण उसने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। घटना के बाद नाबालिग डिप्रेशन में आ गया था।

नाबालिग से की गई मारपीट के कारण आई चोट के निशान एवं उसे हो रहे दर्द को लेकर परिजनों ने पूछताछ की तो नाबालिग ने कुछ दिनों बाद घटना की जानकारी दी। नाबालिग के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपियों को बुलाकर छोड़ा, दबाव बढ़ा तो गिरफ्तारी

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 3(5), एवं पॉक्सो एक्ट की धार 11 व 12 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाया और चेकलिस्ट तैयार कर छोड़ दिया।

आरोपियों को पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगने के बावजूद चेकलिस्ट में छोड़ने पर लोगों ने आंदोलन और थाना घेराव की चेतावनी दी तो थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने परिजनों से लिखित आपत्ति मांगा। परिजनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अंबिकापुर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।