
Ujjain Shahi Masjid Conflict: मध्य प्रदेश के उज्जैन के छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद को लेकर सोमवार 28 सितंबर 2026 को अचानक हलचल बढ़ गई. मामला सिर्फ एक धार्मिक स्थल के हिस्से को हटाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं. इसी बीच प्रशासन और शहर काजी की ओर से स्थिति साफ की गई है. कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम में मस्जिद का प्रभावित हिस्सा मुस्लिम समुदाय के लोग खुद हटा रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं शहर काजी ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है.
सिंहस्थ की तैयारियों के बीच हो रहा सड़क चौड़ीकरण
दरअसल, उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर में मास्टर प्लान के मुताबिक सड़क और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में कई जगहों पर सड़क की जद में आने वाले मकानों और धर्मस्थलों के हिस्सों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है. प्रशासन के अनुसार अलग-अलग समुदायों के लोग इन विकास कार्यों में अपनी मर्जी से सहयोग कर रहे हैं.
शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय खुद हटा रहा- कलेक्टर रोशन सिंह
उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का प्रभावित हिस्सा भी समुदाय की ओर से खुद हटाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखें. प्रशासन ने इसे सिंहस्थ की तैयारियों के लिए किए जा रहे विकास कार्यों में समुदाय की भागीदारी के तौर पर बताया है.
#WATCH | Ujjain: District collector Raushan Kumar says, “The preparations for Simhastha 2028 are proceeding at a rapid pace. Given the magnitude of the event, pilgrims will be arriving from across the country and abroad; a notable aspect of the ongoing development work to… pic.twitter.com/N9K6Jd208t
— ANI (@ANI) September 28, 2026
शहर काजी बोले- रात में ही बनी थी सहमति
शहर काजी खली कुर्रे रहमान ने भी लोगों से मौके पर अनावश्यक तौर से नहीं पहुंचने की अपील की. उनके मुताबिक, मस्जिद से जुड़ा मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था और तय प्रक्रिया के तहत काम आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण लोग घरों से निकलकर मौके पर भीड़ न जुटाएं.



