दूर तक फैली सफेद रेत, समुद् के पानी को छूकर बहती हुई हवा, चारों तरफ हरियाली और लहरों की आवाज…इतना सबकुछ है तो भला बीच पर अच्छी छुट्टी किसे पसंद नहीं आएगी? भारतीय बड़ी संख्या में बीच लोकेशन पर पहुंचते हैं. यही वजह है कि गोवा से लेकर केरल तक आपको बीच पर हमेशा पर्यटक दिखाई दे जाते हैं. आप किसी भी बीच लोकेशन पर छुट्टियां बिताने जा रहे हो, सबसे जरूरी है कि आप अपना बैग अच्छे से पैक करें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बैग में वो सारी चीजें जरूर होनी चाहिए जो बीच पर आपके काम आती हैं.

घूमने जा रहे हैं तो सिर्फ कपड़े पैक करना काफी नहीं होता है, बल्कि लोकेशन के हिसाब से आपको बैग में चीजें रखनी होती हैं. टूथब्रश से लेकर कंघी और दवाओं तक…इन बेसिक चीजों को तो सभी पैक करना याद रखते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बीच लोकेशन पर जा रहे हैं तो क्याक्या जरूर पैक करना चाहिए.
जिपलॉक बैग न भूलें
बीच वेकेशन पर जा रहे हैं तो अपने बैग में 23 जिपलॉक बैग्स रखना न भूलें. दरअसल जब आप बीच पर होते हैं तो फोन, चाबियां, पैसे, जैसी चीजें रखने के लिए आपको अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो वो है ऐसी छोटी पॉकेट्स जो आपके सामान को सुरक्षित रख सकें और पानी से भी बचाएं. ऐसे में जिपलॉक बैग आपके काफी काम आते हैं.
हैट और धूप का चश्मा
बीच वेकेशन हैट और सनग्लासेस के बिना अधूरा है. ये आपको एक कूल लुक तो देते ही हैं. इसके अलावा चेहरे और आंखों का धूप से भी बचाव होता है. अपने साथ आप एक वाइडब्रिम स्ट्रॉ हैट जरूर रखें. ये आपके सिर को धूप से बचाने के साथ ही चेहरे और गर्दन को भी कवर करती है.
कपड़े पैकिंग में रखें ध्यान
बीच वेकेशन पर जा रहे हैं तो उसी के हिसाब से कपड़े पैक करना चाहिए. जैसे कॉटन या लिन के शॉर्ट्स, टैंक टॉप, ओवरसाइज्ड फ्लोरल टीशर्ट्स, इसके अलावा कॉटन फैब्रिक के कवरअप्स या सरॉन्ग अपने साथ जरूर रखें. घूमने के लिए हवादार लिनन पैंटस्, लॉन्ग मैक्सी ड्रेसेस परफेक्ट रहती हैं. वाटर एक्टिविटी के लिए आप स्विमवेयर भी पैक कर सकते हैं.
सनस्क्रीन लोशन जरूर रखें
बीच वेकेशन पर जा रहे हैं तो अपने साथ 1 एक्स्ट्रा सनस्क्रीन लोशन जरूर रखें, क्योंकि वहां पर आपको इसकी ज्यादा जरूरत पड़ सकती है. ये आपकी स्किन को टैनिंग से बचाएगा. धूप में घूमने के दौरान आपको कम से कम 2 घंटे के गैप पर सनस्क्रीन लगानी चाहिए. इसके अलावा एलोवेरा जेल, पैट्रोलियम जैली जैसी चीजें साथ में रखें जो सनबर्न वाली स्किन को सूदिंग इफेक्ट देने में मदद करें.
वाटरप्रूफ फुटवियर करें कैरी
बीच वेकेशन पर जा रहे हैं तो फुटवियर पैक करते वक्त खास ध्यान रखें. अपने साथ मजबूत और वाटरप्रूफ फ्लैट सेंडल या फ्लिपफ्लॉप जरूर रखें. ये बीच पर सैर करने के दौरान काम में आएंगे. खास जगहों पर घूमने के लिए आप अपने साथ हल्की हील्स या फिर आरामदायक स्नीकर्स कैरी जरूर करें.



