UP Sultanpur :  के से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कादीपुर क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की कर दी गई। दोनों के शव आज मंगलवार सुबह उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दंपती पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। घटनास्थल से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू भी बरामद हुआ है।

मृतक प्रिंसिपल की पहचान मुकेश सिंह के रूप में हुई है। वह खनुहट के कंपोजिट विद्यालय में  के पद पर तैनात थे और शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। उनकी पत्नी विनीता सिंह गांव में निजी इंटर कॉलेज चलाती थीं। वह पूर्व में जिला पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी थीं।

ड्राइवर स्कूल पहुंचा तो सामने आया मामला

घटना का पता मंगलवार सुबह करीब 6 बजे के बाद चला। बताया जा रहा है कि स्कूल का ड्राइवर और एक शिक्षक स्कूल की चाबी लेने पहुंचे थे। ऑफिस की ओर जाते समय उन्होंने एक कमरे में विनीता का शव देखा। पास में खून से सना फावड़ा पड़ा था। इसके बाद जब स्कूल परिसर में आगे जाकर देखा गया तो विनीता के शव से करीब 150 मीटर दूर मुकेश सिंह का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई।

रात में स्कूल परिसर में ही सो रहे थे दंपती

बताया गया है कि मुकेश सिंह अपनी पत्नी विनीता दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गया।

मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस को स्कूल परिसर से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्कूल के कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शिक्षक संघ चुनाव भी जांच के दायरे में

मुकेश सिंह लंबे समय से शिक्षक संघ की गतिविधियों से जुड़े थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बताया गया है कि वह इस बार भी शिक्षक संघ का चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव के लिए 30 सितंबर को वोटिंग प्रस्तावित थी, लेकिन दो दिन पहले 28 सितंबर को चुनाव स्थगित कर दिया गया था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। हालांकि, अभी हत्या की वजह को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:

जमीन विवाद के एंगल की भी जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार में पैतृक जमीन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस जमीन संबंधी विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और हत्या की असली वजह क्या है। घटनास्थल से मिले हथियारों और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:

शिक्षामित्र से बने थे प्रधानाध्यापक

मुकेश सिंह ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षामित्र के तौर पर की थी। वर्ष 2009 में वह सहायक अध्यापक बने और बाद में प्रिंसिपल के पद पर पहुंचे। वर्ष 2013 से वह शिक्षक संघ की गतिविधियों में सक्रिय रहे। उनकी पत्नी विनीता सिंह ने वर्ष 2002 में गांव में निजी शिक्षण संस्थान शुरू किया था। वर्तमान में वह इंटर कॉलेज चला रही थीं। कॉलेज में करीब 17 शिक्षक और कर्मचारी काम करते हैं, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: