Digvijaya Singh: अयोध्या श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित अपने सरकारी बंगले के बाहर एक पोस्टर चस्पा कर दिया है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे 56 जुलाई को अयोध्या जाकर चंदा चोरी मामले में कोर्ट में मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपए का चंदा दिया था। उनका कहना है कि वे चंदा देने वाले श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या पहुंच कर राम मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदारों से हिसाब मांगेंगे। 

खबर अपडेट हो रही है…