Actress Bhagyashree Attended The Ganga Aarti: फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय दसानी के साथ शुक्रवार शाम विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचकर मां गंगा की भव्य आरती में सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और सैकड़ों दीपों की मनमोहक आभा के बीच उन्होंने मां गंगा का पूजनअर्चन कर आरती का दर्शन किया। गंगा तट का आध्यात्मिक वातावरण और आरती की दिव्यता देखकर वह भावविभोर नजर आईं।

वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री भाग्यश्री, दशाश्वमेध घाट की दिव्यता देख हुईं भाव-विभोर​
वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री भाग्यश्री, दशाश्वमेध घाट की दिव्यता देख हुईं भाव-विभोर​

गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से किया गया सम्मानित

आरती के उपरांत गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से सचिव दिनेश शंकर दुबे ने भाग्यश्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्हें काशी की प्राचीन धार्मिक परंपराओं, मां गंगा की महिमा और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी भी दी गई।

मां गंगा के समक्ष देश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की

भाग्यश्री ने मां गंगा के समक्ष देश और विश्व में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि काशी का आध्यात्मिक वातावरण, गंगा तट की अलौकिक छटा और दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती का अनुभव उनके जीवन के सबसे अविस्मरणीय अनुभवों में शामिल रहेगा।

काशी की आध्यात्मिक पहचान का वैश्विक प्रतीक

गंगोत्री सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पर प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और काशी की आध्यात्मिक पहचान का वैश्विक प्रतीक बन चुकी है। यही कारण है कि देशविदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इस दिव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए काशी पहुंचते हैं।

‘मैंने प्यार किया’ से मिली थी पहचान

बता दें कि बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी पहली फिल्म से ही सबकी चहेती बन गई थी। सलमान खान की अभिनेत्री भाग्याश्री का महाराष्ट्र के सांगली राज घराने में हुआ था। उनहोंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1987 में अमोल पालेकर के शो ‘कच्ची धूप’ से की थी लेकिन उनको पहचान सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से ही मिली थी।

भाग्यश्री ने भोजपुरी, मराठी और तेलगु फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। भाग्यश्री के बच्चे हैं। बेटा अभिमन्यु और बेटी अवन्तिका। लेकिन भाग्यश्री को देख कर उनकी उम्र कै अंदाजा भी नहीं लगा सकते है।