Nitin Nabin BJP Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक्टिव मोड मे आ चुकी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने संगठन को ज्यादा मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश के लखनऊ दौरे पर पहुंचे हैं।

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, CM योगी और कोर कमेटी के साथ करेंगे बैठक​
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, CM योगी और कोर कमेटी के साथ करेंगे बैठक​

लखनऊ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद थे। नितिन नवीन राज्य के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत आज हो रही है। राज्य बीजेपी की नई टीम के गठन के बाद उत्तर प्रदेश का यह उनका पहला दौरा है।

#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath receives BJP national president Nitin Nabin, as he arrives in Lucknow. State BJP president Pankaj Chaudhary is also with the CM.

Nitin Nabin is on a twoday organizational visit to the state, starting today. This is his first visit to… pic.twitter.com/96gk2nR2cC

— ANI UP/Uttarakhand July 4, 2026

कई अहम बैठकों में लेंगे हिस्सा

4 और 5 जुलाई को होने वाले इस दौरे के दौरान वह पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकों में हिंस्सा लेंगे। इस दौरान वे बैठकों में संगठन की भविष्य की रणनीति, आने वाले कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

नितिन नवीन का यह दौरा पहले 3 और 4 जुलाई को होना था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 4 और 5 जुलाई कर दिया गया। पार्टी के लिए दौरा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल ही में गठित उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश भरने का काम किया जाएगा।

नितिन नवीन का रोड शो

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक उनका रोड शो निकलेगा। यह रोड शो आलमबाग, टीएन चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहा होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत किया जाएगा।

Lucknow, Uttar Pradesh: Preparations are underway at the BJP office ahead of the arrival of BJP National President Nitin Nabin pic.twitter.com/51BxY6Dum3

— IANS July 4, 2026

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, राज्य मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम, संगठन की कार्ययोजना और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

भाजपा और एनडीए नेताओं से करेंगे मुलाकात

दौरे के दौरान वह सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों , वरिष्ठ भाजपा नेताओं और एनडीए के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

आज शाम करीब 4 बजे लखनऊ स्थित हनुमान सेतु मंदिर में पूजाअर्चना करेंगे। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, भाजपा सांसदों, विधायकों और एमएलसी के साथ अलगअलग बैठकें होंगी। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ भी संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

–

शाम को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम योगी के साथ रात्रि भोज में भी शामिल होंगे।

नितिन नवीन का रविवार कार्यक्रम

रविवार को अपने दूसरे दिन की शुरुआत नितिन नवीन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर चर्चा से करेंगे। इसके बाद वह राज्य के एनडीए नेताओं की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे। भाजपा के अनुसार, इस पूरे दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को हर स्तर पर अधिक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को नई दिशा देना और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति को और धारदार बनाना है।