भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाना है. इस टी20 के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे टी20 से पहले टी20 मैच में भारत के खिलाफ 3 विकेट लेने वाले साकिब महमूद को बाहर करके जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग 11 में शामिल किया है.

वहीं जोफ्रा आर्चर की वापसी के साथ जोश टंग इंग्लैंड के लिए अपना टी20 डेब्यू करते नजर आएंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है.

IND vs ENG: भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले साकिब महमूद को बाहर कर दिया गया है. साकिब महमूद ने चेस्टरलीस्ट्रीट में खेले गए पहले मैच में संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को आउट किया था और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके थे.

हालांकि इसके बावजूद जोफ्रा आर्चर के लिए जगह बनाने के लिए उन्हें बाहर कर दिया गया है, वहीं जोफ्रा आर्चर के साथ जोश टंग को भी इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है. जोश टंग को डेब्यू का मौका दिया गया है.

जोश टंग अब तक इंग्लैंड के लिए 12 टेस्ट मैचों में 57 विकेट ले चुके हैं, लेकिन उन्हें सीमित ओवर क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले थे. उन्होंने घरेलू टी20 क्रिकेट में 21 मैचों में 29 विकेट लिए हैं.

इंग्लैंड की गेंदबाजी हुई मजबूत

इंग्लैंड के सामने पहले टी20 मैच में भारत ने 189 रन बना डाले थे. इसके बाद अब इंग्लैंड की टीम ने अपनी गेंदबाजी और मजबूत कर दिया है. स्पिन विभाग में आदिल रशीद, विल जैक्स और लियाम डॉसन शामिल होंगे. वहीं तेज गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर के साथ जोश टंग के हाथो में है.

भारत की प्लेइंग 11 का बात करें तो भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान टॉस के समय ही करती है, वहीं इंग्लैंड की टीम हमेशा से ही 1 दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर देती है.

IND vs ENG: इंग्लैंड की Playing XI

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक , जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.