पनीर वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है और वेज पसंद करने वाले ज्यादातर लोगों का फेवरेट होता है. शेफ पंकज भदौरिया ने स्टिकी पनीर की रेसिपी शेयर की है जो फ्राइड स्टिकी चिकन विंग्स से इंस्पायर्ड है. पनीर का ये वर्जन बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और सॉसीस्पाइसी है. अगर आपके घर गेट टुगेदर है तो अपनी पार्टी में आप स्टार्टर के तौर पर इसे बना सकते हैं. जो भी इसे चखेगा वो बारबार खाना चाहेगा.

स्टिकी पनीर की जो रेसिपी शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की है. उसे बनाने में 15 मिनट लगेंगे और इसकी तैयारी में आपके 10 मिनट जाएंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां पर 2 से 3 लोगों के लिए स्टिकी पनीर बनाने के मुताबिक इनग्रेडिएंट दिए गए हैं, जिसे आप अपने हिसाब से बढ़ा सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं इसकी रेसिपी.

स्टिकी पनीर के इनग्रेडिएंट

  • 200 ग्राम पनीर
  • ½ कप कॉर्न फ्लोर
  • ¼ कप मैदा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
  • तलने के लिए तेल
  • 2 छोटे चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन
  • ½ बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 2 बड़े चम्मच स्वीट चिली सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर
  • 2 बड़े चम्मच केचप
  • 1 छोटा चम्मच सिरका
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ़्लोर का घोल

गार्निशिंग के लिए इनग्रेडिएंट

  • कटा हुआ स्प्रिंग अनियन
  • सफेद तिल
  • फ्रेश क्रीम

स्टिकी पनीर की रेसिपी

  • इस रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में हाथों से ही तोड़ लें, जिससे ये थोड़े रफ दिखेंगे.
  • पनीर के टुकड़ों को नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर से सीजन करना है. इसी के साथ इसे कॉर्न फ्लोर, मैदा में हल्के से पानी के साथ कोट कर लें.
  • इसके बाद पैन में तेल को मीडियम गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
  • स्टिकी सॉस के लिए, एक पैन में तेल गरम करें और उसमें अदरक, लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब इसमें सभी सॉस एड करें. इसी के साथ ब्राउन शुगर, सिरका और कॉर्न फ्लोर का घोल डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब बारी है पनीर की. इसमें फ्राई किए पनीर के टुकड़े डालें और अच्छी तरह टॉस करें ताकि मसाले और सारे सॉस अच्छे से मिल जाए.
  • अब पनीर को सफेद तिल और कटे हुए स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें और एक बार फिर से टॉस करें.
  • पनीर को प्लेट में निकालें, फ्रेश क्रीम से गार्निश करें और एन्जॉय करें! इसे खाने के बाद आपको तारीफें जरूर मिलेंगी.