Featured Image

गाजियाबाद : गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां एक 14 साल की बच्ची बालकनी से कपड़े लेने गई. मगर, फिर वो कभी वापस नहीं लौटी. उसकी 12वीं मंजिल से गिरकर जान चली गई. बच्ची की पहचान प्राची के रूप में हुई है.

दो दिन पहले जीता था मेडल

14 साल की प्राची क्लास 9 की छात्रा थी. कुछ दिनों पहले ही उसने महाराष्ट्र में हुई सीबीएसई रोप स्किपिंग नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. बताया जा रहा है कि 25 सितंबर की रात प्राची बालकनी से कपड़े उतार रही थी, इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गई. आवाज सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे. घरवाले उसे गंभीर हालत में संजय नगर के यशोदा अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घर पर सबलोग थे मौजूद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची का परिवार राजनगर रेजिडेंसी के टावर जी में 12वें फ्लोर पर रहता है. उनके पिता सुरेश चंद्र मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. हादसे के समय फ्लैट में सुरेश चंद्र की छोटी बेटी, पत्नी और दादा-दादी भी मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा बालकनी से नीचे गिरी थी. हालांकि, यह हादसा था या आत्महत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में घटना का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है. घरवालों का कहना है कि प्राची पढ़ाई के साथ खेल और संगीत में भी रुचि रखती थी. दो दिन पहले उसने महाराष्ट्र के शिरडी में हुई सीबीएसई नेशनल रस्सी कूद प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते थे. उसने डबल डच पेयर फ्री स्टाइल और डबल डच सिंगल फ्री स्टाइल में गोल्ड जीता था.

Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चिकन दो प्याजा, उंगली चाटकर खाएंगे लोग

‘अपने रिस्क पर आते कपल’, गैंग रेप के बाद भी भगवान भरोसे पार्कों की सुरक्षा

‘आपके जाने पर बप्पा मुझे सुकून कैसे मिलेगा’, गणेश विसर्जन पर 6 साल का मासूम फूट-फूटकर रोया

इस विधि से खीरे के बीज की खेती, फसल के साथ पैसों की भी होगी बंपर पैदावार

Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के मॉर्को येंसन का ये कैच नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

सभी देखें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजिडेंसी में 14 वर्षीय प्राची की 12वीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई।

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.

Loading comments…

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 26, 2026, 09:13 IST

next article

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव का आया रिजल्ट, 2446 वोट पाकर डॉ. सीपी उपाध्याय बने अध्यक्ष, जानिए महासचिव कौन

Last Updated:September 26, 2026, 08:42 IST

Allahabad High Court News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के रिजल्ट सामने आ चुके हैं. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं. इधर, जश्न के दौरान एक वकील की जान चली गई. किसे कौन सा पद मिला, कितने वोट मिले… अचानक खुशियां मातम में कैसे बदली आइए जानते हैं सब.

इलाहाबाद हाई कोर्ट. (फाइल फोटो)

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सीपी उपाध्याय अध्यक्ष और संतोष कुमार मिश्र महासचिव चुने गए हैं.

कितने वोटों से हराया?

अध्यक्ष पद पर डॉ. उपाध्याय ने अपने प्रतिद्वंद्वी पीसी श्रीवास्तव को 74 वोटों से हराया. उन्हें 2446 वोट मिले, जबकि पीसी श्रीवास्तव को 2372 वोट मिले. पूर्व अध्यक्ष आरके ओझा 2019 वोटों के साथ तीसरे और अशोक कुमार सिंह 1824 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे. वहीं महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्र ने 3270 वोट हासिल किए. उन्होंने राय साहब यादव को 283 वोटों से हराया. राय साहब यादव को 2987 वोट मिले.

इस पद के अन्य प्रत्याशियों में शशि प्रकाश सिंह को 928, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 806, अभिषेक तिवारी को 454, उदय शंकर तिवारी को 301, आनंद मोहन पांडेय को 292, नन्हें लाल त्रिपाठी को 255, बीके पांडेय को 143, हरिन्द्र प्रसाद को 134, धर्मेंद्र कुमार शुक्ल को 131, कुमार अनीश को 108, डॉ. डीके तिवारी को 106 व राजेश सिंह को 40 वोट मिले.

जीत के जश्न में हुआ हादसा

डॉ. सीपी उपाध्याय की जीत के बाद समर्थक खुशी मना रहे थे. इसी दौरान हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व संयुक्त सचिव प्रेस राहुल पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह डॉ. उपाध्याय और अन्य समर्थकों के साथ हाईकोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए थे.

मंदिर के पास राहुल पांडेय के सीने में तेज दर्द उठा और वह अचानक गिर पड़े. साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर फैलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. इसके बाद विजय जुलूस भी स्थगित कर दिया गया. चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने देर रात बताया कि हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव प्रेस राहुल पांडेय के आकस्मिक निधन के कारण शनिवार और रविवार को मतगणना स्थगित रहेगी.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Location :

Prayagraj,Prayagraj,Uttar Pradesh

First Published :

September 26, 2026, 08:42 IST

और पढ़ें