
Narnaul ITI College News: नारनौल l हरियाणा के नारनौल का आईटीआई कॉलेज एक बार फिर चर्चा में हैं. एक लेडी और एक मेल इंस्ट्रक्टर ने ऑफिस में घुसकर प्रिंसिपल की पिटाई कर दी. आरोप है दोनों ने प्रिंसिपल ने ऑफिस में घुसकर पिटाई की और कुर्सी फेंका. साथ ही जान से मारने की धमकी दी.
प्रिंसिपल से मारपीट का आरोप
पूरा मामला नारनौल स्थित स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट का है. घटना 18 सितम्बर की बताई जा रही है. ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल ट्रेड (DMC) इंस्ट्रक्टर निधि यादव और इंस्ट्रक्टर रवि सैनी पर प्रिंसिपल से मारपीट का आरोप है.
क्या है पूरा मामला
इस बारे में ITI के प्रिंसिपल विनोद खनगवाल ने निदेशक महोदय, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को शिकायत लेटर लिखा है. शिकायत में उसने बताया, 18 सितम्बर को सुबह 09:30 बजे के करीब ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल ट्रेड (DMC) इंस्ट्रक्टर निधि यादव बिना अनुमति के दिनांक 17.09.2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों से संबंधित बातचीत करने आई.
प्रिंसिपल ऑफिस घुस गाली-गलौच किया
इसी दौरान इंस्ट्रक्टर रवि सैनी भी बिना परमिशन प्रिंसिपल ऑफिस घुस गए और गाली-गलौच करने लग गए और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई की. इसके बाद कुर्सी उठाकर फेंककर मारने की कोशिश की.
अन्य कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार के आरोप
उनका आरोप है दोनों ने पहले भी संस्थान में अन्य कर्मचारियों के साथ कई बार झगड़ा किया. इन कर्मचारियों का अपने साथी अनुदेशक व वर्ग अनुदेशक से भी व्यवहार बहुत ख़राब है. दोनों कर्मचारियों ने संस्थान का माहौल बहुत ही खराब कर रखा है तथा प्रशिक्षण पर भी बुरा प्रभाव पढ़ रहा है. संस्थान में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है. उन्होंने मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही की मांग की है.
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

-1790265590243_v.webp?w=120&resize=120,90&ssl=1)