
छत्तीसगढ़ बालोद जिले में युवक ने हंसिया से अपना गला और हाथ काटकर आत्महत्या की कोशिश की। वह घर से हंसिया लेकर करीब 6 किलोमीटर दूर पड़ोसी गांव पहुंचा। पेट्रोल पंप के पास वह लहूलुहान हालत में मिला। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सनसनी फैलाने वाले इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। यही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। युवक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मामला हल्दी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
सुबह घर से हंसिया लेकर निकला था
युवक का नाम नरेंद्र रावटे (27) है, भेड़िया नवागांव का निवासी है, मजदूरी का काम करता है। ग्रामीणों के मुताबिक, नरेंद्र 21 सितंबर की सुबह सेलून में सेविंग कराते दिखा था। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे साइकिल चलाते घर से निकला, तब उसके हाथ में हंसिया था।
शाम करीब 5 बजे वह पड़ोसी गांव बेलौदी (हल्दी) के पेट्रोल पंप के पास लहूलुहान हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर डायल- 112 और हल्दी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को समझाया और उसके हाथ से हंसिया लिया। इसके बाद उसे वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, अब नरेंद्र की हालत खतरे से बाहर है।
ASP चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि युवक के धारदार हथियार से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश करने की सूचना मिली थी। हल्दी चौकी और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गलत कदम उठाने से रोका और अस्पताल पहुंचाया।
राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
Tags
- cg balod news
- cg balod crime news
- cg crime news
- mcg news
- cg news in hindi
- cg latest news
- cg breaking news
- cg news update



