
Baghpat Thook Roti Viral Video: बागपत l सरकार के कड़े एक्शन के बाद भी होटल और ढाबों के खाने में मिलावट और लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच एक नया मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सामने आया है. एक ढाबे में युवक थूककर रोटी बना रहा था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो
थूक- थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल
मामला जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में रटोल कस्बे में सड़क किनारे स्थित एक चिकन प्वाइंट ढाबे का है. आरोपी की पहचान रटोल निवासी महताब पुत्र सिराजुद्दीन के रूप में हुई है. जो चिकन प्वाइंट ढाबे में करता है. मेहताब पर थूक- थूककर रोटी बनाने का आरोप है.
ढाबे में युवक बना रहा था रोटी
दरअसल, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमे एक व्यक्ति ढाबे पर रोटियां बनाने के दौरान उसमे थूकते हुए नजर आ रहा था. दावा किया जा रहा है कि यही रोटियां कस्टमर को खिलाई भी जा रही थी. इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया.
बोला- थूक नहीं, फूंक रहा था
वीडियो वायरल होने के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जाने लगी. जिसके बाद बागपत पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने मामले का संज्ञान लिया और युवक को हिरासत में लिया गया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम महताब बताया. महताब ने बताया वो रोटी पर थूक नहीं रहा था. केवल फूंक रहा था.
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत केस दर्ज किया है. वहीँ, स्थानीय लोगों ने मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमे खाने-पीने की चीजों में थूकने के बाद उन्हें लोगों को खिलाया-पिलाया गया. ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त कानून बनाने की जरुरत है.



