
Amroha Gang Rape Case: अमरोहा l उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से 23 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और CRPF के 2 जवानों पर एक फार्म हाउस में गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला जिले के के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का है. आरोपियों की पहचान CRPF में हेड कॉन्स्टेबल मोहित, इंस्पेक्टर लालाराम यादव, हसनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद के रूप में हुई है. पीड़िता ने 22 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
CRPF जवान के साथ अमरोहा गयी थी पीड़िता
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, पीड़िता हरियाणा में थाना फतेहाबाद इलाके की रहने वाली है. पीड़िता पहले से CRPF के आरोपी जवान मोहित उर्फ विक्की और निरीक्षक लालाराम यादव को जानती थी. मोहित मुजफ्फरनगर जिले के सौरंग का रहने वाला है. पीड़िता और मोहित की मुलाक़ात हरियाणा में हुई थी.
CRPF हेड कॉन्स्टेबल मोहित ने उसे मिलने के लिए सोनीपत बुलाया था. 21 सितंबर को उससे मिलने पहुंची. जहाँ से वो उसे मेरठ ले गया जहाँ रास्ते में लालाराम यादव भी कार में बैठा. सभी अमरोहा के हसनपुर इलाके पहुंचे. वहां उसकी मुलाक़ात मोहित के साथी सब इंस्पेक्टर संजय तोमर से हुई.
खाना लेकर फार्म हाउस पहुंचा था पुलिसकर्मी
सभी लोग हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के झुलपुरी (रझोहा) गांव के पास गजरौला जाने वाले लिंक मार्ग पर स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे. फार्म हाउस विधायक उमेश शर्मा का है. जहाँ उन्होंने दो कमरे बुक किये. कुछ देर बाद सिपाही प्रमोद खाना और शराब लेकर आया.
चारों ने कमरे में घुसकर किया रेप
चारों ने एक कमरे में खाना खाया और शराब पी. पीड़िता अपने कमरे में थी. कुछ देर बाद मोहित और लालाराम यादव, संजय तोमर पीड़िता के कमरे में पहुंचे और लड़की के साथ दुष्कर्म किया. कुछ देर बाद प्रमोद ने भी उसके साथ दरिंदगी की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिसके बाद लड़की ने किसी तरह पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया और कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.



