BJP New Appointments: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई राज्यों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। बीजेपी की ओर से जारी सूची में कुल 24 नेताओं को अलगअलग राज्यों और संगठनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई जिम्मेदारियों की सूची जारी की है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
नई सूची के अनुसार, मध्यप्रदेश में चंद्रशेखर को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि छत्तीसगढ़ में कर्मवीर को संगठन महामंत्री बनाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र की जिम्मेदारी अजय जामवाल को सौंपी गई है।
पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी
बीजेपी ने कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पवन साय को झारखंड का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिम्मेदारी मिली है।
धर्मपाल को उत्तरप्रदेश का महामंत्री बनाया
इसके अलावा धर्मपाल को उत्तर प्रदेश, फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड, पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा, मानस मोहंती को ओडिशा और अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
शिवप्रकाश को एमपी, सीजी, एमएच, आंध, गोव
पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का राष्ट्रीय सह महामंत्री बनाया गया है।
वहीं सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दायित्व दिया गया है।



