आजकल ऑनलाइन बुक होने वाली बाइक राइड की फैसिलिटी मेट्रो सिटीज में लोग खूब यूज कर रहे हैं. पर क्या आप जानते हैं कि इसकी आदत से बालों और स्कैल्प को नुकसान हो रहा है. दरअसल, जैसे ही कोई बाइक पर बैठता है उसे सेफ्टी के लिए राइडर के दिए हुए सेकेंडरी हेलमेट को पहनना पड़ता है. राइड बुक करने वाले नहीं जान सकते कि राइडर से मिला हेलमेट साफ है या नहीं. एक ही हेलमेट कई लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है और इसमें पसीना, तेल, धूल और त्वचा से आने वाले माइक्रो ऑर्गेनिज्म जमा हो सकते हैं.

तो सवाल यह है की ऐसे हेलमेट का आपके बालों और सिर के ऊपर कैसा प्रभाव पड़ता है? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस पर टीवी9 ने डॉ. रश्मि रंजन से बातचीत की. चलिए आपको बताते हैं इसके नुकसान..
हेलमेट के अंदर बढ़ती नमी
एक्सपर्ट के मुताबिक हेलमेट पहनने से आपके सिर के ऊपर हवा का फ्लो कम हो जाता है. गर्म मौसम में पसीना आना बढ़ जाता है. इसके इनर लिनिंग पर नमी हो सकती है जिससे बैक्टीरिया और फंगस जैसे माइक्रोऑर्गेनिज्म बढ़ सकते हैं. वैसे ये कहना गलत होगा कि गंदा हेलमेट संक्रमण का कारण बनता है. सिर के ऊपर अपना माइक्रोबायोम और उसकी सुरक्षात्मक परत होती है. लेकिन लगातार पसीना और गंदगी इस नेचुरल सिक्योरिटी सिस्टम को प्रभावित करती है.
खुजली, जलन और फंगल इंफेक्शन
ऐसे लक्षण जैसे खुजली, जलन और फंगल संक्रमण का कारण यही हो सकता है. खुजली, जलन और फॉलिकुलाइटिस कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स होती हैं. इस वजह से छोटे लाल धब्बे या फफोले दिखाई दे सकते हैं. इसके अलावा गर्म और गीला होने की वजह से यीस्ट बढ़ सकता है. इस वजह से खुजली और सेबोरेहिक डर्मेटाइटिस जैसे त्वचा रोग और भी गंभीर हो जाती हैं.
कुछ स्किन प्रॉब्लम्स संक्रमित व्यक्ति को छूकर या उसके निजी सामानों से फैलते हैं. उदाहरण के लिए टिनिया कैपिटिस ऐसा ही एक रोग है. वैसे ये वयस्कों में बच्चों की तुलना में अधिक आम है लेकिन बालों का झड़ना और खुजली के हर मामले का यह त्वचा रोग से कोई संबंध नहीं हो सकता है.
क्या इससे बाल झड़ सकते हैं?
हालांकि गंदे हेलमेट का पहनना बालों के झड़ने का एकमात्र कारण नहीं है लेकिन लगातार इसे पहनने से पसीना, खुजली और सिर के त्वचा की जलन हो सकती है. इस वजह से अक्सर लोग अपने सिर को खरोंचते हैं. कुछ प्रकार के सिर के संक्रमण और जलन से बाल कमजोर हो सकते हैं और बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं.
बचाव के लिए क्या करें?
अगर आपको हेलमेट पहनना मुश्किल लग रहा है तो आप अपने सिर के नीचे साफ टोपी या स्कार्फ पहन सकते हैं ताकि आपका सिर सीधे हेलमेट से ना टकराए. अगर खुद का हेलमेट लेकर चल रहे हैं तो उसके अंदरूनी हिस्से को अच्छी तरह धोएं और उसे पूरी तरह सूखने दें.
अगर आप बहुत ज्यादा पसीना आता है तो ऐसे में गीले बालों के साथ हेलमेट पहनना कभी भी नहीं चाहिए. हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन एक साफ हेलमेट भी बहुत जरूरी है. खासकर जब कई लोग पूरे दिन एक ही हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं.



