Maruti Suzuki Brezza भारतीय बाजार में साल 2016 में लॉन्च हुई. इस कॉम्पैक्ट SUV की बिक्री अब 15 लाख यूनिट्स के आंकड़े को पार कर गई है. खास बात यह है कि जुलाई 2026 में पेश किए गए इसके नए फेसलिफ्ट मॉडल को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंपनी के मुताबिक, नई Brezza को अब तक एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं.

अपडेटेड डिजाइन, नए फीचर्स, टर्बो पेट्रोल इंजन और Bharat NCAP की 5स्टार सेफ्टी रेटिंग इसकी लोकप्रियता बढ़ाने वाले अहम फैक्टर हैं. Tata Nexon, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी SUVs से मुकाबले के बावजूद Brezza अपनी कीमत, माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के दम पर ग्राहकों को आकर्षित कर रही है. आइए जानते हैं इसकी बिक्री, डिजाइन, फीचर्स, इंजन और माइलेज की पूरी डिटेल.
15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की सेल
ने 2016 से अब तक 15 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कंपनी के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी अहम है, क्योंकि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला लगातार बढ़ रहा है. जुलाई 2026 में आए नए मॉडल को कुछ ही समय में एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स मिलना इसकी मांग को दिखाता है.
कंपनी के मुताबिक, नई Brezza की कुल बुकिंग्स में CNG मॉडल की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत है. नए 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले वर्जन को 38 प्रतिशत बुकिंग्स मिली हैं, जबकि 1.5 लीटर पेट्रोल मॉडल की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत है. बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने पर भी काम कर रही है.
डिजाइन में क्या बदला?
नई के फ्रंट लुक को पहले से ज्यादा शानदार बनाने के लिए अपडेटेड ग्रिल, स्मोक क्रोम फिनिश, बदला हुआ बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है. डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प और LED DRLs पहले की तरह मौजूद हैं.
साइड प्रोफाइल में नए 16इंच डुअलटोन अलॉय व्हील्स और अपडेटेड क्लैडिंग मिलती है. पीछे की तरफ LED टेललैंप और बंपर में बदलाव किए गए हैं. इसके अलावा, कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन Vivacious Orange और Lustrous Beige भी पेश किए हैं.
केबिन में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
Brezza के केबिन में डार्क ब्राउन और ब्लैक की डुअलटोन थीम दी गई है. मेटैलिक सॉफ्टटच इंसर्ट, पियानो ब्लैक डिटेलिंग और ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री इंटीरियर को प्रीमियम लुक देते हैं. पीछे बैठने वालों के लिए विंग्ड हेडरेस्ट भी दिए गए हैं.
फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. इसके अलावा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 64कलर एम्बिएंट लाइटिंग, PM2.5 एयर फिल्टर, वायरलेस चार्जर, सनरूफ, हेड्सअप डिस्प्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.
सेफ्टी के लिए 5स्टार रेटिंग
Maruti Brezza को Bharat NCAP से 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , हिल होल्ड असिस्ट, 360डिग्री कैमरा और फ्रंटरियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. इसके साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और रियर क्रॉसट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
इंजन, माइलेज और कीमत
Brezza में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प हैं.नया 1.0 लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन 110 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. CNG वर्जन में अंडरबॉडी टैंक दिया गया है, जिससे 328 लीटर का बूट स्पेस बना रहता है.
कंपनी के बताए आंकड़ों के मुताबिक, 1.5 लीटर पेट्रोल मॉडल का माइलेज 20.17 से 21.09 किमी/लीटर, टर्बो पेट्रोल का 19.96 से 20.47 किमी/लीटर और CNG वर्जन का 26.90 किमी/किग्रा तक है. Maruti Brezza की एक्सशोरूम कीमत 7,49,900 रुपये से शुरू होती है. बिक्री के आंकड़े, नए फीचर्स और कई इंजन विकल्प इसे कॉम्पैक्ट SUV खरीदने वालों के लिए एक अहम विकल्प बनाते हैं.



