Jaisalmer Police Attack: राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों द्वारा हमला कर दिया गया. हमले में कांस्टेबल गंभाीर रूप से घायल हो गए. बाताया जा रहा है कि कांस्टेबल का कान काट लिया गया. ये पूरा मामला जैसलमेर के पोखरण शहर का है. घायल कांस्टेबल को गंभीर हालत में पोकरण अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल में कांस्टेबल का इलाज किया जा रहा है. जख्मी कांस्टेबल का नाम चतुराराम है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पोकरण शहर में मारपीट के मामले में पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची थी. जानकारी के अनुसार, भवनीप्रोल के रहने वाले में जय भार्गव ने सोमवार सुबह शिकायत दर्ज कराई थी कि रमेश प्रजापति नाम के शख्स ने उनसे घर जाते समय मारपीट की थी.
आरोपी रमेश प्रजापति के घर पहुंची पुलिस
पुलिस ने जय की भार्गव शिकायत दर्ज की और एक्शन में आई. इसके बाद हेड कांस्टेबल रूपाराम, कांस्टेबल चालक चतुराराम और एक अन्य कांस्टेबल जांच के लिए आरोपी रमेश प्रजापति के घर पहुंचे. वहां आरोपी के परिजन नारायणराम और राधेश्याम मौजूद थे. दोनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और चातुरराम को नीचे गिरा दिया.
आरोपियों ने कटर से काटा कांस्टेबल का कान
पास में ही भवन बनने वाली जगह पर कटर पड़ा था. आरोपियों ने कटर चालू किया और कांस्टेबल चतुराराम का कान काट दिया. अन्य पुलिसकर्मियों ने उनको छुड़ाने का काम किया. पोखरन एसएचओ मनीष सोनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश कंवर राठौड़ मामले की मॉनिटरिंग करती रहे. वो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
उन्होंने बताया कि घायल कॉन्स्टेबल का मेडिकल करवाया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को डिटेन किया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
कपिल नागौरा की रिपोर्ट



