: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 50 हजार छात्रों को मुफ्त टैबलेट वितरित किए। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलगअलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि टैबलेट सिर्फ रील देखने का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक चलतीफिरती यूनिवर्सिटी है। इसमें पढ़ाई से लेकर रोजगार और सरकारी योजनाओं तक की जानकारी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी युवा के चेहरे पर खुशी दिखाई देती है, तो वह पूरे समाज की खुशी बन जाती है। युवाओं को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा, तकनीक और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।

IIM लखनऊ ने किया योजना का अध्ययन

सीएम योगी ने बताया कि योजना के पहले चरण में टैबलेट वितरण के प्रभाव को समझने के लिए IIM लखनऊ की टीम से अध्ययन कराया गया था। इस स्टडी में सामने आया कि योजना का असर करीब 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट दिए गए थे। इनमें से 46 प्रतिशत युवाओं ने पहली बार किसी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल किया था। कई ऐसे परिवार थे, जिनकी आर्थिक स्थिति स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने की नहीं थी। अब इन डिजिटल उपकरणों के जरिए सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि उनके परिवार भी ईगवर्नेंस, डिजिटल पेमेंट और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

टैबलेट में 18 हजार से ज्यादा फ्री कोर्स

मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्रों को दिए जा रहे टैबलेट में 18 हजार से अधिक मुफ्त कोर्स उपलब्ध हैं। इसके लिए सरकार ने इंफोसिस के साथ करार किया है। उन्होंने टैबलेट को युवाओं के लिए चलतीफिरती यूनिवर्सिटी बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से छात्र अपनी पढ़ाई और कौशल को बेहतर बना सकते हैं। सीएम योगी ने युवा साथी ऐप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसमें युवाओं से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। अगर कोई युवा कोर्स या डिप्लोमा पूरा करने के बाद नौकरी के लिए चयनित नहीं हो पाता है, तो यह ऐप उसे आगे के अवसर तलाशने में मदद करेगा। टैबलेट के माध्यम से छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

‘तकनीक का इस्तेमाल करें, उसे खुद पर हावी न होने दें’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को डिजिटल दुनिया के प्रति सतर्क रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि रील लाइफ और रियल लाइफ में काफी अंतर होता है। सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली हर चीज सच नहीं होती। इसलिए किसी भी वायरल जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी तथ्य जांच जरूर करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को डिजिटल सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि तकनीक का इस्तेमाल करना जरूरी है, लेकिन उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। तकनीक हमारे काम आनी चाहिए, ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम ही उसके ऊपर निर्भर हो जाएं।

ये भी पढ़ें: