Bihar News: बिहार की राजनीति और विकास के लिहाज से 21 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे गंगा नदी पर बने बिहार के महत्वाकांक्षी छह लेन कच्ची दरगाहबिदुपुर महासेतु का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित करेंगे. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री इसी नीतीश सेतु पर कुछ देर चहलकदमी भी करेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब बिहार में नई एनडीए सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं. 20 नवंबर को सरकार का एक वर्ष पूरा होगा और इसके अगले दिन प्रधानमंत्री वैशाली से बिहार को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर तैयारियां तेज हो गई हैं. एनडीए के पांचों घटक दल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हैं.
कहां है नीतीश सेतु, जानिए पूरा रास्ता
जिस नीतीश सेतु का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने आ रहे हैं, वह पटना जिले के कच्ची दरगाह से वैशाली जिले के बिदुपुर तक गंगा नदी पर बना छह लेन का विशाल महासेतु है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस परियोजना के बीच में राघोपुर दियारा भी आता है. यह पुल पटना के राष्ट्रीय राजमार्ग30 को वैशाली के राष्ट्रीय राजमार्ग103 से जोड़ेगा. गंगा नदी पर बने मुख्य पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर है, जबकि संपर्क पथ सहित पूरी परियोजना की लंबाई 19.76 किलोमीटर है.
21 नवंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन
करीब 4,988.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना को बिहार की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में गिना जा रहा है. पुल के निर्माण से पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन का नया विकल्प उपलब्ध होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद हेलिकॉप्टर से वैशाली जिले के राघोपुर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरने का कार्यक्रम है. वहां से वे नीतीश सेतु पहुंचेंगे और छह लेन महासेतु का औपचारिक उद्घाटन करेंगे.
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री पुल पर कुछ देर पैदल चलकर इसकी भव्यता और निर्माण का जायजा भी लेंगे. इसके बाद वे सड़क मार्ग से वैशाली के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत जाफरपट्टी स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंच सकते हैं. शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जाफरपट्टी पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया. उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
PM के कार्यक्रम को लेकर 35 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. प्रशासन को पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली समेत विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए अलगअलग मार्गों की पहचान करने तथा उन मार्गों का प्रचारप्रसार कराने का निर्देश दिया गया है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 35 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती भी की है. ये अधिकारी 17 नवंबर से वैशाली में रहकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और तैयारियों की निगरानी करेंगे.
नीतीश कुमार के नाम पर पुल, सियासत में क्यों है इसकी चर्चा?
इस पूरे कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प राजनीतिक पहलू पुल का नामकरण है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 13 नवंबर को घोषणा की कि कच् दरगाहबिदुपुर छह लेन महासेतु अब ‘नीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाएगा. नीतीश कुमार बिहार में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं और राज्य में सड़क, पुल तथा आधारभूत संरचना के विकास को लेक उनकी सरकार के कार्यकाल में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू हुईं. कच्ची दरगाहबिदुपुर पुल भी उन्हीं महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है.
ऐसे में मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नाम पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर रखना एनडीए के भीतर राजनीतिक सम्मान और गठबंधन की एकजुटता का संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पुल का उद्घाटन करने आ रहे हैं. इससे बीजेपी और जेडीयू दोनों के लिए इस कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है.
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को सफल बनाने के लिए तैयारी
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को सफल बनाने के लिए एनडीए के पांचों घटक दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी, जेडीयू, लोजपा , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं के बीच कार्यक्रम को लेकर समन्वय बनाया जा रहा है. एनडीए नेताओं ने नीतीश सेतु का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर किए जाने को बिहार के लिए गर्व की बात बताया.
पटना से वैशाली का सफर 2025 मिनट में, गांधी सेतु को मिलेगी राहत
नीतीश सेतु के चालू होने से पटना और वैशाली के बीच सड़क संपर्क में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है. वर्तमान में महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का भारी दबाव रहता है. खासकर सुबह और शाम के समय जाम की समस्या से यात्रियों को परेशानी होती है. नए पुल के चालू होने के बाद पटना से वैशाली का सफर करीब 20 से 25 मिनट में पूरा होने का अनुमान है. इससे मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा सहित उत्तर बिहार के कई जिलों से पटना आनेजाने वाले लोगों को भी वैकल्पिक रास्ता मिलेगा.
पहले चरण का उद्घाटन कर चुके हैं नीतीश कुमार
इसका सबसे बड़ा लाभ राघोपुर दियारा के लोगों को मिलने की उम्मीद है. गंगा और गंडक नदियों से घिरे इस क्षेत्र के लोगों को अब राजधानी पटना और हाजीपुर पहुंचने के लिए बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा. इस परियोजना की एक और खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस पुल के पहले चरण का उद्घाटन कर चुके हैं. 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक बने 4.57 किलोमीटर लंबे हिस्से को आवागमन के लिए शुरू किया गया था.
अब पूरी परियोजना के शेष हिस्सों के तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित करेंगे. कुल मिलाकर 21 नवंबर का कार्यक्रम बिहार के विकास के साथसाथ एनडीए की राजनीतिक एकजुटता का भी बड़ा प्रदर्शन बनने जा रहा है. एक तरफ गंगा पर बना विशाल नीतीश सेतु बिहार की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में इस पुल का उद्घाटन बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन की राजनीतिक तस्वीर को भी मजबूती से पेश करेगा.



