Parliament Monsoon Session 2026: आज 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। लोकसभा में हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 12:50 बजे तक और लोकसभा 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘जहां तर्क होते हैं… तथ्य होते हैं, वहां तूफान की जरूरत नहीं’। उन्होंने कहा कि ये सत्र काफी ऐतिहासिक है। इस सत्र में सरकार कई अहम बिल लाने वाली हैं।

पीएम ने विपक्षी दलों से सकारात्मक रवैए अपनाने और सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप चलाने की अपील भी की है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो एक्टिव हो, तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं. और दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो देश का कल्याण होता है, जीव मात्र का कल्याण होता है। इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी pro active रहे और मानसून सत्र भी productive रहें।

पेश हो सकते हैं ये विधेयक

आपको बता दें मानसून सत्र में सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है। इसमें आयकर संशोधन विधेयक, 2026 ये बिल पहले जारी किए जा चुके हैं जो अध्यादेश की जगह लेंगे। सर्वोच्च न्यायालय संशोधन विधेयक, 2026 जजों की संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 किया जाएगा।

इसके अलावा राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को कानूनी संरक्षण मिलेगा। जन्म और मृत्यु का पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026 रजिस्ट्रेशन में देरी पर जुर्माने और नियम को सख्त बनाया जाएगा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संशोधन विधेयक, 2026 MSME को वित्तीय राहत देने और व्यापार को आसान बनाने के लिए सुधार होंगे. विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक, 2026 विदेशी चंदे के इस्तेमाल पर सख्त निगरानी होगी। विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025: UGC, AICTE, NCTE की जगह एक रेगुलेटर अथॉरिटी बनाई जाएगी।

25 दिन चलेगा मानसून सत्र

#WATCH | Delhi: Security tightened outside Parliament in view of a proposed march to Parliament by Cockroach Janta Party today, on 20th July, on the first day of Monsoon Session. pic.twitter.com/pKg7g4RBX0

— ANI July 20, 2026

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार संसद का मानसून सत्र, आज 20 जुलाई, 2026 से शुरू होकर सरकारी कामकाज की आवश्यकतानुसार गुरुवार, 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा। 25 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें निर्धारित की गई हैं।

खड़गे बोले लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है

#WATCH | Delhi: Rajya Sabha adjourned to meet again at 12 Noon today.

Leader of the Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge says, “You have allowed me to present my views regarding this paper leak and the NEET examination scandal. This is a matter concerning students; I am… pic.twitter.com/2bRWp771zI

— ANI July 20, 2026

राज्यसभा में खड़गे ने कहा कि आपने मुझे पेपर लीक और NEET परीक्षा घोटाले पर अपनी बात रखने की अनुमति दी। पर आपको बता दें यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है। लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। इस मुद्दे को लेकर जंतरमंतर पर हजारों छात्र जुटे हैं। वहां लाठीचार्ज हुआ है। सरकार बल प्रयोग कर आवाज दबाने और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।