मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर्स में इन दिनों तनाव का माहौल है. यहां करीब 600 फ्लैटों को तोड़ने के प्रस्ताव को लेकर रहवासी विरोध कर रहे हैं. इसी बीच गुरुवार रात 6 महिलाओं के चूहे मारने वाला जहर खा लिया. इसके बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई. आसपास के लोगों ने आननफानन में उन्हें हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि महिलाएं अपने घर टूटने की आशंका से परेशान थीं. उन्हें चिंता है कि अगर फ्लैट तोड़ दिए गए तो वे अपने परिवार के साथ कहां रहेंगी. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं ऑटोरिक्शा में बैठी दिखाई दे रही हैं. इनमें से कुछ की तबीयत खराब नजर आ रही है.

जनता क्वार्टर्स का मामला क्या है?

ऐशबाग के जनता क्वार्टर्स में करीब 600 फ्लैट बने हुए हैं. ये फ्लैट हाउसिंग बोर्ड ने तैयार कराए थे. समय के साथ इन इमारतों की हालत जर्जर हो गई है. हाउसिंग बोर्ड और भोपाल नगर निगम ने इन इमारतों को असुरक्षित मानते हुए इन्हें गिराने का फैसला किया है. इसी फैसले को लेकर यहां रहने वाले लोगों और प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है. रहवासियों को डर है कि फ्लैट टूटने के बाद उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा. वे इस फैसले का विरोध कर रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.

जनता क्वार्टर्स में करीब 600 फ्लैट हैं. इनमें से लगभग 110 फ्लैटों में उनके मूल मालिक रह रहे हैं. वहीं, बाकी फ्लैटों पर कथित तौर पर अवैध कब्जा है. ऐसे में फ्लैटों को गिराने का फैसला होने के बाद यहां रहने वाले लोगों के सामने अलगअलग तरह की मुश्किलें हैं. जिन लोगों के पास फ्लैट का मालिकाना हक है, वे भी अपने घर को लेकर परेशान हैं. वहीं, कथित अवैध कब्जे वाले लोगों के सामने भी रहने की जगह का सवाल खड़ा है.

लोगों को कैसी चिंता सता रही?

गुरुवार रात 6 महिलाओं के जहरीला पदार्थ खाने की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि फ्लैट टूटने के डर और रहने की दूसरी जगह नहीं होने की चिंता के कारण महिलाएं तनाव में थीं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की टीम जनता क्वार्टर्स पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

जनता क्वार्टर्स के विवाद में सबसे बड़ा सवाल उन लोगों के पुनर्वास का है, जो लंबे समय से इन फ्लैटों में रह रहे हैं. इमारतें जर्जर हैं तो उनकी सुरक्षा भी जरूरी है, लेकिन फ्लैट खाली कराने या तोड़ने के फैसले के साथ प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था भी अहम है. रहवासी जानना चाहते हैं कि फ्लैट टूटने के बाद उन्हें कहां बसाया जाएगा और क्या उन्हें कोई वैकल्पिक आवास मिलेगा. फिलहाल, प्रशासन के फैसले और रहवासियों की चिंताओं के बीच विवाद बना हुआ है.