Stolen Mobile Recovery: आज के डिजिटल दौर में हर दूसरे व्यक्ति के साथ स्मार्टफोन है। आज के दौर में स्मार्टफोन से घर बैठे कई काम बिजली बिल, EMI, ऑनलाइन शॉपिंग जैसे कई काम किए जाते हैं, हमारा फोन जितना ज्यादा सुविधा का साधन बनता जा रहा है, उतना ही साइबर क्राइम और टेलीकॉम फ्रॉड भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए दूरसंचार विभाग ने संचार साथी पोर्टल और मोबाइल ऐप बनाएं हैं, जो कि खोए या चोरी हुए मोबाइल को वापस दिलाने में मदद करता है।

14 लाख से ज्यादा मोबाइल दिलाएं वापस

संचार साथी पोर्टल की मदद से कई गुमे फोन को उनके मालिक को वापस दिलाया गया है। इतना ही नहीं कई मोबाइल के हैंडसेट को ब्लॉक भी किया जा चुका है।

संचार मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, संचार साथी पोर्टल की मदद से अब तक करीब 14 लाख से ज्यादा फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटाए जा चुके हैं। वहीं लगभग 60.96 लाख से अधिक चोरी या खोए हुए मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक किए जा चुके हैं। ऐसे में ये पोर्टल आपके मोबाइल को ढ़ूढने में मदद कर सकते हैं।

Sanchar Saathi Portal कैसे करता है काम?

संचार साथी पोर्टल भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा, धोखाधड़ी रोकने और मोबाइल सेवाओं को आसान बनाने के लिए बनाई गई एक पहल है। आइए जाने की खोये मोबाइल को कैसे ढ़ूंढें या ब्लॉक करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

1. यदि आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो पहले आपको पुलिस में मोबाइल गुम होने की एफआईआर दर्ज करानी होती है।

2. इसके बाद अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के स्टोर पर जाकर उसी नंबर का डुप्लीकेट सिम जारी करवाएं।

3. इसके बाद संचार साथी पोर्टल पर जाकर ‘Block Stolen/Lost Mobile’ विकल्प पर क्लिक करना होता है।

3. यहां फोन का मोबाइल नंबर, दोनों IMEI नंबर, फोन का ब्रांड और मॉडल, खरीद की रसीद और पुलिस शिकायत की कॉपी अपलोड करनी होती है।

4. अपने पहचान पत्र और FIR की कॉपी अपलोड करें और नए जारी हुए सिम नंबर पर प्राप्त OTP डालकर फॉर्म सबमिट कर दें।

5. जानकारी सबमिट होते ही वह IMEI नंबर पूरे देश के टेलीकॉम नेटवर्क्स पर ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे चोर उस फोन में कोई दूसरा सिम डालकर उसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। फोन एक्टिवेट होते ही पुलिस उसे ट्रैक कर लेती है।

6. सबमिट करने के बाद आपको एक Request ID मिलेगी, जिसे संभाल कर रखें। इसकी मदद से आप अपने फोन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

मोबाइल मिलने पर ऐसे करें अनलॉक

जब पुलिस आपका फोन ढ़ूढकर दे दें तो आप उसे फिर से चालू करने के लिए इसी पोर्टल पर ‘Unblock Found Mobile Handset’ विकल्प चुनकर उसे अनब्लॉक कर सकते हैं।