s: मुंबई के कुर्ला पश्चिम में आज मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में मंगलवार तड़के आग लग गई। इसमें नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें तीन बच्चे शामिल है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी थी। जिसके बाद दमकल विभाग ने लगभग 28 मिनट में इस पर काबू पा लिया। हालांकि घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद इनकी हालत स्थिार बताई जा रही है।

13 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग

अधिकारियों की मानें तो 13 मंजिला आवासीय इमारत के इलेक्ट्रिकल डक्ट में आग लगी। ये घटना सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 की बताई जा रही है। आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग और डक्ट के जरिए फैली थी। ​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने सुबह 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया। हालांकि इसमें नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

सांस लेने में हुई तकलीफ 

आपको बता दें नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इमारत में आग के चलते घना घुंध भर गई। जिसके बाद आठ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है। इन घायलों में एक पांच वर्षीय बालक और दो किशोर लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें