Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मणिराम दास छावनी में हुई यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े कई प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने की। इस बैठक पर देशभर के श्रद्धालुओं और राम मंदिर से जुड़े लोगों की नजर बनी हुई थी। बैठक खत्म होने के बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने विभिन्न फैसलों की जानकारी साझा की, जबकि अन्य विषयों पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

डॉ. कृष्ण मोहन को मिली महासचिव की जिम्मेदारी
बैठक का सबसे बड़ा फैसला डॉ. कृष्ण मोहन को ट्रस्ट के महासचिव का कार्यभार सौंपना रहा। ट्रस्ट ने तय किया कि अगले निर्णय तक वही महासचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। हालांकि नियमित महासचिव की नियुक्ति को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ट्रस्ट का मानना है कि इस व्यवस्था से प्रशासनिक कामकाज बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। इस फैसले को राम मंदिर से जुड़े कार्यों में निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
महंत नृत्य गोपाल दास समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल
अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में मणिरामदास छावनी में जारी है। बैठक में ट्रस्ट से जुड़े संगठनात्मक, प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में कार्यवाहक महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि, दिनेंद्र दास, स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष परमानंद जी महाराज समेत ट्रस्ट के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद हैं। पदेन सदस्य के रूप में अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भी बैठक में शामिल हुए।
वहीं, पद्मश्री के. परासरन, केंद्रीय सचिव प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट के संगठनात्मक ढांचे, प्रशासनिक कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। बैठक समाप्त होने के बाद ट्रस्ट की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में बैठक
Ayodhya, Uttar Pradesh | The meeting of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust has began at Mani Ram Das Chavani. The meeting began under the Chairmanship of Mahant Nritya Gopal Das. Interim General Secretary Krishna Mohan, Treasure Swami Govind Dev Giri, and Member Dinendra…
— ANI UP/Uttarakhand July 22, 2026
बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे हैं। इसमें कार्यवाहक महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि, ट्रस्ट सदस्य दिनेंद्र दास, स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष परमानंद जी महाराज और पदेन सदस्य के रूप में अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी शामिल हैं। वहीं, पद्मश्री के. परासरन, केंद्रीय सचिव प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े।
नए महासचिव और ट्रस्टियों के नाम पर सबकी नजर
सूत्रों के अनुसार, बैठक का सबसे अहम एजेंडा ट्रस्ट में खाली पड़े तीन ट्रस्टी पदों पर नियुक्ति और स्थायी महासचिव के नाम का चयन है। इसके अलावा पहली बार ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति, विभिन्न समितियों के पुनर्गठन और चढ़ावा चोरी मामले की जांच की प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है, महासचिव पद के लिए कार्यवाहक महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन और विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा का नाम प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें:
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बैठक को देखते हुए मणिरामदास छावनी और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर निगरानी रखी जा रही है। परिसर में आनेजाने वाले लोगों की जांच भी की जा रही है।
बैठक के फैसलों पर सभी की नजर
बैठक में ट्रस्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बैठक समाप्त होने के बाद ट्रस्ट की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिस पर राम मंदिर से जुड़े सभी पक्षों की नजर बनी हुई है।
प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर मंथन
बैठक में नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति, ट्रस्ट की विभिन्न समितियों के पुनर्गठन, रिक्त ट्रस्टी पदों को भरने और चढ़ावा चोरी मामले की जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार इन मुद्दों पर विस्तार से विचारविमर्श किया गया, लेकिन फिलहाल सभी निर्णय सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। माना जा रहा है कि ट्रस्ट जल्द ही इन विषयों पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी करेगा।
श्रद्धालुओं की नजर अब अगले फैसलों पर
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक में मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। हालांकि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतिम निर्णय और विस्तृत जानकारी अभी सामने आना बाकी है। अब श्रद्धालुओं और राम मंदिर से जुड़े लोगों की नजर ट्रस्ट की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट संगठनात्मक ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर कई और महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी सार्वजनिक करेगा।
ये भी पढ़ें:



