नेपाल के प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह की भारत यात्रा के बीच भारत और नेपाल के सैन्य संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. भारतीय सेना ने भारतनेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण’ के 20वें संस्करण के जल्द शुरू होने की घोषणा की है.
इस अभ्यास का मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, ऑपरेशनल क्षमता और संयुक्त कार्रवाई की दक्षता को बढ़ाना है.
सूर्यकिरण अभ्यास में दोनों देशों के सैनिक एक साथ जंगलों में युद्ध, आतंकवाद विरोधी अभियान और आपदा राहत जैसे ऑपरेशनों की ट्रेनिंग लेते हैं.

यह अभ्यास बटालियन स्तर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें सैनिक एकदूसरे की रणनीति, युद्ध कौशल और ऑपरेशनल अनुभव साझा करते हैं. सूर्यकिरण अभ्यास भारत और नेपाल में बारीबारी से आयोजित किया जाता है.

पिछला अभ्यास उत्तराखंड में हुआ था

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का पिछला यानी 19वां संस्करण दिसंबर 2025 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित हुआ था. अब 20वें संस्करण की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब नेपाल के प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह 22 और 23 नवंबर को अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं.

प्रधानमंत्री शाह की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, जलविद्युत, व्यापार, कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं को लेकर बातचीत हो रही है. ऐसे में संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण की घोषणा भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के व्यापक प्रयासों के तौर पर देखी जा रही है. भारतीय सेना ने इस अभ्यास को ‘दो देश, एक मिशन’ के संदेश के साथ पेश किया है, जो दोनों देशों के साझा सुरक्षा हितों और सैन्य साझेदारी को दिखाता है.

दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध दो सदियों से भी ज्यादा पुराने हैं. 1816 की सुगौली संधि, जिसने आंग्लनेपाली युद्ध को समाप्त किया था. उन्होंने भारतीय सेना में नेपालियों की भर्ती का रास्ता खोला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नेपाल के गोरखा सैनिक आज भी भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उम्मीद है कि सेना इस अभ्यास के शुरू होने के कुछ समय पहले इसका शेड्यूल और अन्य डीटेल्स जारी करेगी.