मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को 4.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बोलियां मिली हैं. शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुए इस IPO ने भारत के प्राइमरी मार्केट में डिमांड का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. ‘सफल कैपिटल’ के आंकड़ों के अनुसार, 30,213 करोड़ रुपए के इस इश्यू ने 12 रिकॉर्ड तोड़े हैं. इनमें दुनिया भर में किसी भी IPO को मिलने वाले आवेदनों की सबसे बड़ी संख्या भी शामिल है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वो कौन कौन से रिकॉर्ड तोड़े हैं…

जियो आईपीओ तोड़े एक दर्जन रिकॉर्ड

  1. इस पब्लिक इश्यू को 1.25 करोड़ से अधिक आवेदन मिले, जो 97.33 लाख आवेदनों के पिछले रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा हैं. जियो दुनिया का पहला ऐसा IPO बन गया है जिसे एक करोड़ से अधिक आवेदन मिले हैं. यह रिटेल निवेशकों, संस्थागत निवेशकों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा शेयरधारकों की भारी भागीदारी को दर्शाता है.
  2. 4.5 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा, पब्लिक सब्सक्रिप्शन के दौरान निवेशकों से मिली बोलियों के कुल मूल्य को दिखाता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह भारत के किसी IPO के लिए पहले दर्ज किए गए 4.4 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड से अधिक है.
  3. इस डिमांड में सबसे बड़ा हिस्सा संस्थागत निवेशकों का रहा. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 3.87 लाख करोड़ रुपए की बोलियां लगाईं, जो 3.86 लाख करोड़ रुपए के पिछले रिकॉर्ड से ज्यादा है.
  4. अंतिम दिन जियो के IPO को 20 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया, जिसमें संस्थागत निवेशकों की डिमांड सबसे आगे रही. यह इश्यू 21 अक्टूबर को खुला और 23 अक्टूबर को बंद हुआ.
  5. ‘सफल कैपिटल’ और ‘इन्वेस्टोयार्ड’ के आंकड़ों के अनुसार, जियो ने बोलियों के मूल्य और इश्यू के आकार से जुड़े सात रिकॉर्ड तोड़े हैं—जिसमें भारत का सबसे बड़ा IPO होना भी शामिल है. इसके अलावा, आवेदनों की संख्या से जुड़े पांच रिकॉर्ड भी बने हैं.
  6. नॉनइंस्टीट्यूशनल कैटेगरी से 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की डिमांड आई. केवल शेयरधारकों के लिए आरक्षित कैटेगरी में ही 18,800 करोड़ रुपए से अधिक की बोलियां आईं, जो 9,350 करोड़ रुपए के पिछले रिकॉर्ड से दोगुने से भी ज्यादा हैं.
  7. यह इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जियो ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपए तक के शेयर आरक्षित किए थे, जिससे उन्हें सामान्य रिटेल कैटेगरी से अलग इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला.
  8. IPO ने अपने पहले ही दिन मांग के मामले में एक रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 67,117 करोड़ रुपए की बोलियां आईं. 21 अक्टूबर को यह इश्यू तीन गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ, जबकि इससे पहले पहले दिन के सब्सक्रिप्शन का रिकॉर्ड 1.04 गुना था.
  9. पब्लिक इश्यू खुलने से पहले ही, जियो को संस्थागत निवेशकों से काफी दिलचस्पी मिली थी. 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक की मांग आने के बाद, 212 निवेशक खातों और योजनाओं को 8,110 करोड़ रुपए का एंकर एलोकेशन दिया गया.
  10. निवेशकों के आवेदनों से जुड़े पांच रिकॉर्ड्स में, खुदरा निवेशकों की भागीदारी सबसे बड़ी रही. आंकड़ों के अनुसार, इस इश्यू को एक करोड़ से अधिक खुदरा आवेदन मिले, जो इस श्रेणी में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.
  11. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 21 लाख से अधिक आवेदन आए. इससे पता चलता है कि निवेशक टेलीकॉम और डिजिटल सर्विस बिजनेस में सीधे हिस्सेदारी लेने के इच्छुक हैं.
  12. ‘छोटे हाईनेटवर्थ’ निवेशकों की श्रेणी में 5.75 लाख से अधिक आवेदन आए, जिसने 4,99,825 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. ‘बड़े हाईनेटवर्थ’ निवेशकों की ओर से 3.5 लाख से अधिक आवेदन आए, जबकि पिछला रिकॉर्ड 2,71,403 का था.
  13. कर्मचारियों के लिए आरक्षित श्रेणी में भी दो लाख से अधिक आवेदन आए, जो एक और नया रिकॉर्ड है. शेयर अलॉटमेंट का आधार 26 अक्टूबर को तय होने की उम्मीद है, जबकि जियो के शेयर 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे.