IPS Transfer List: बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही 53 डीएसपी अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल के तहत पुलिस मुख्यालय, एटीएस , साइबर क्राइम, ट्रैफिक, विशेष निगरानी इकाई, रेल पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और मानवाधिकार आयोग जैसी अहम इकाइयों में बदलाव किए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रीति वर्मा को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार का महानिदेशकसहमहासमादेष्टा बनाया गया है।

निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक के साथ मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पंकज कुमार दराद को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का अध्यक्षसहप्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अमृत राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई से हटाकर आतंकवाद निरोधक दस्ता का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनके पास अपराध अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

राजेश कुमार को बिहार मानवाधिकार आयोग से स्थानांतरित कर एसटीएफ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

पंकज कुमार राज को रेल पुलिस का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

एस. प्रेमलथा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

गरिमा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस9, जमालपुर का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।

शिवम धाकड़ को मधुबनी का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

कोमल मीणा को पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:

53 DSP अधिकारियों का भी तबादला

आईपीएस अधिकारियों के साथसाथ राज्य सरकार ने 53 डीएसपी अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है। कई जिलों और महत्वपूर्ण इकाइयों में नई तैनातियां की गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। गृह विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल कार्यकुशलता बढ़ाने, जिम्मेदारियों के बेहतर बंटवारे और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई जगह योगदान देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: