बेटी ने शारीरिक संबंध बनाया, न्यूड फोटो-वीडियो रिकॉर्ड किये, बाप ने किया ब्लैकमेल... थानेदार की मौत का खुला राज, जानिए पूरा मामला | Basti SO Suicide Case: Daughter had sex, recorded nude photos and videos, father blackmailed her... Secret of police officer's death revealed, know the whole story

Basti Police Station Officer Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थानाध्यक्ष के आत्महत्या केस का आखिरकार खुलासा हो गया. मामला हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का निकला. थानाध्यक्ष ने बाप-बेटी और वकील परेशान से होकर जान दी थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बेटी शारीरिक संबंध बनाकर न्यूड फोटो-वीडियो बनाती थी, जिसके बाद पिता और वकील इसे ब्लैकमेल करते थे.

क्या है पूरा मामला

मामला बस्ती जनपद के थाना वाल्टरगंज का है. पूरी वारदात 29 अगस्त की है. मृतक 56 साल के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह है. सूर्य प्रकाश सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के भीलमपुर छपरा गांव के रहने वाले थे. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां है. 18 अप्रैल, 2026 से वो बस्ती में वो वाल्टरगंज थाने में तैनात थे.

थानाध्यक्ष ने किया था सुसाइड

सूर्य प्रकाश सिंह ने 29 अगस्त को कलेक्ट्रेट के पास स्थित अपने सरकारी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने सुसाइड से पहले वाट्सएप स्टेटस में लिखा था- धन-संपदा भी आवश्यक है, परंतु शांति और प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं है. पुलिस केस दर्ज कर मामले में की जांच में जुट गयी. पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से कॉलिंग और चैट हिस्ट्री खंगाले से जिससे इस पुरे हत्याकाण्ड का खुलासा हो गया.

पहले नजदीकी, फिर प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो

दरअसल, सूर्य प्रकाश वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गांधार में रहने वाली 32 साल की प्रियंका चौधरी से संपर्क में थे. प्रियंका चौधरी अपने पति से अलग रहती थी और मुंबई में ब्यूटी पार्लर – स्पा सेंटरों में काम करती थी. वह मर्दों को प्यार के जाल में फंसाती थी. उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाकर अश्लील फोटो वीडियो रीकॉर्ड कर ब्लैकमेल करती थी. जिसमे उसके पिता रामनयन चौधरी और वकील विजय प्रकाश यादव उसका साथ देते थे.

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दी थी जान

प्रियंका किसी केस को लेकर सूर्य प्रकाश सिंह के पास आई थी और जहाँ से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. फिर दोनों में शारीरिक सम्बन्ध बनने लगे. इस दौरान उसने सूर्य प्रकाश के अश्लील फोटो वीडियो रीकॉर्ड किये और फिर ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करने लगी. इनसब के बाद उसके पिता और वकील विजय प्रकाश यादव कथित ब्लैकमेलिंग और वसूली का काम करते थे. उन्होंने सूर्य प्रकाश से निजी तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ की मांग की थी. जिससे परेशान होकर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.