भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में खेले गए पहले यूथ वनडे में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर19 को 7 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में दो पूर्व भारतीय दिग्गजों के बेटे खास चर्चा में रहे। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने तूफानी बल्लेबाजी कर महफिल लूट ली, वहीं वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने भारत अंडर19 के लिए अपना डेब्यू किया।

जूनियर द्रविड़ ने खेली तूफानी पारी
बारिश की वजह से मुकाबला 2020 ओवर का कर दिया गया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 182 रन बनाए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कप्तान यशबर्धन चौहान ने 34 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद छठे नंबर पर उतरे अन्वय द्रविड़ ने आते ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।
अन्वय ने सिर्फ 18 गेंदों में 38 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 211 से ज्यादा का रहा। उनकी इस तेज पारी ने भारत को आखिरी ओवरों में बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की।
सहवाग के बेटे का डेब्यू भी रहा यादगार
इस मुकाबले में आर्यवीर सहवाग ने भी भारत अंडर19 के लिए अपना डेब्यू किया। पारी की शुरुआत करने उतरे आर्यवीर ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। खास बात यह रही कि उनके पिता वीरेंद्र सहवाग भी स्टेडियम में मौजूद थे और बेटे को खेलते हुए देखा।
आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्या रायचंदानी के साथ मिलकर शुरुआती साझेदारी की और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। डेब्यू मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी ने भी खूब ध्यान खींचा।
ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से मिली हार
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तेज शुरुआत की। नील पटेल ने 31 गेंदों पर 45 रन और हेडन बारबुलोविक ने 24 गेंदों पर 40 रन बनाए। इसके बाद कप्तान जैक कॉजनेक ने 27 गेंदों पर 55 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 7 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत में अन्वय की तूफानी पारी और आर्यवीर का डेब्यू दोनों ही सुर्खियों में रहे।



