Featured Image

कभी-कभी कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं. इस बार जयपुर से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई. जहां 15 साल की लड़की के साथ उसके सगे भाई ने ही दरिंदगी की. जब पीड़िता 3 महीने की प्रेग्नेंट हुई, तो परिवार वालों ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया. फिर ऐसा खुलासा हुआ कि परिवार भी दंग रह गया. जानें पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान के जयपुर में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले में उसके सगे भाई को आरोपी बनाया गया है. जब लड़की तीन महीने की गर्भवती हुई, फिर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान पुलिस ने लड़की से पूछताछ की, लेकिन वो गुमराह करती रही. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों के DNA सैंपल लिए, जिनमें से एक सैंपल उसके सगे भाई से मैच हुआ. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

राजस्थान – जयपुर में 15 साल की लड़की से रेप करने वाला उसका सगा भाई निकला। 3 महीने की प्रेग्नेंट होने पर लड़की की फैमिली ने रेप की FIR कराई थी। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की, लेकिन वो गुमराह करती रही। पुलिस ने पूरी फैमिली का DNA सैंपल लिया। एक सैंपल लड़की के भाई से मैच हो गया। कल पुलिस ने आरोपी भाई को जेल भेज दिया है।

— Sachin Gupta (@Sachingupta) October 27, 2026

नेटिजंस ने क्या बोला?

इस खतरनाक घटना के बाद नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक यूजर ने बोला कि मनुष्य का पतन नजदीक है. वहीं दूसरे ने कहा, ‘कलयुग है घोर कलयुग कितना बड़ा पाप किया है उसके भाई ने बताओ नाबालिक बहन के साथ ही संबंध बना लिए.’ एक अन्य ने कहा, ‘देखो देश के लोगों समाज का पतन होना शुरू हो चुका है और सब जानते हैं इसका मुख्य कारण क्या है. अगर अभी भी नहीं जागे तो देश में अहिंसा, शांति, प्रेम, सद्भाव, संस्कार सब नष्ट हो जायेंगे. सत्ता द्वारा देश में गलत एवं अनैतिक चीजों को बढ़ावा दिया जा रहा है.’

यह खबर भी पढ़ें: Gangster Himanshu Bhau: अमेरिका से दबोचा गया लॉरेंस का कट्टर दुश्मन; नाम से ही कांपता था दिल्ली-पंजाब; जानें कौन है खूंखार गैंगस्टर हिमांशु