: रिपोर्ट : दीपक कुमार, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कानूनव्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में मीरगंज, बहेड़ी, फरीदपुर, साइबर और हाईवे समेत कई क्षेत्रों के प्रभार बदले गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, सीओ मीरगंज अजय कुमार को सीओ नगरद्वितीय/साइबर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सीओ नगरप्रथम आशुतोष शिवम को सीओ बहेड़ी बनाया गया है। सीओ नवाबगंज सुनीला दहिया को मीरगंज का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें:
इसके अलावा नवागत सीओ यादवेंद्र यादव को सीओ हाईवे/अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक इस पद पर तैनात देवेश सिंह को सीओ फरीदपुर बनाया गया है। वहीं, नवागत सीओ मधुप कुमार सिंह को निर्वाचन/आर्थिक शाखा का प्रभार दिया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत अन्य अधिकारियों को भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि इन बदलावों का उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और कानूनव्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।
ये भी पढ़ें:


